लाइव न्यूज़ :

MP: राम मंदिर भूमि पूजन से एक दिन पहले कमलनाथ करेंगे ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ

By अनुराग आनंद | Updated: August 2, 2020 14:32 IST

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से पहले कमलनाथ अपने घर पर हनुमान चालीसा पाठ करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि वे भी मंगलवार को अपने घरों पर हनुमान चालीसा का पाठ करें।कमलनाथ ने शनिवार को कहा था कि मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी यही चाहते थे कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने।

भोपाल: अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर तैयारियां तेजी से हो रही है। इस कार्यक्रम में खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। ऐसे में इस मामले को लेकर पक्ष व विपक्ष की तरफ से राजनीति भी तेज हो गई है। इस मामले में कांग्रेस नेता व पूर्व मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ लगातार बयान दे रहे हैं। कमलनाथ ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से एक दिन पहले मंगलवार को वह अपने आवास पर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करेंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘कमलनाथ के आवास पर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कमलनाथ हनुमानजी के बड़े भक्त हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि वे भी मंगलवार को अपने घरों पर हनुमान चालीसा का पाठ करें।’’ 

इससे पहले कमलनाथ ने राम मंदिर निर्माण का किया था स्वागत- 

कमलनाथ ने शनिवार को कहा था, ‘‘मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है।’’ गुप्ता ने कहा, ‘‘हनुमान चालीसा का पाठ पूरी तरह से आध्यात्मिक आयोजन है।

इसे किसी अन्य परिप्रेक्ष्य में नहीं देखा जाना चाहिए।’’ गुप्ता ने कहा कि जब कमलनाथ सांसद थे, तब उन्होंने कुछ साल पहले छिंदवाड़ा जिले में 101 फुट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कराई थी।कमलनाथ ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है।’’

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी चाहते थे राम मंदिर निर्माण  

वहीं, इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी यही चाहते थे कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘रामहि केवल प्रेमु पिआरा। जानि लेउ जो जान निहारा॥ भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी को केवल प्रेम प्यारा है, जो जानने वाला हो (जानना चाहता हो), वह जान ले।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं। और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है।

इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें। :दिवंगत प्रधानमंत्री: राजीव गांधी जी भी यही चाहते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रही बात मुहूर्त की, तो इस देश में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हिन्दू ऐसे होंगे जो मुहूर्त, ग्रह दशा, ज्योतिष, चौघड़िया आदि धार्मिक विज्ञान को मानते हैं।’’

(भाषा इनपुट के आधार पर)

टॅग्स :कमलनाथराम मंदिरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा