लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक अलका राय ने लिखा प्रियंका गांधी को पत्र, पंजाब और राजस्थान सरकारों पर मुख्तार अंसारी को बचाने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: February 2, 2021 16:39 IST

अलका राय पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी हैं, जिनकी 2005 में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे मऊ (उप्र) से बहुजन समाज पार्टी के विधायक अंसारी फिरौती के एक मामले में पंजाब की एक जेल में कैद हैं। मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास अंसारी को राज्य अतिथि का दर्जा दे रखा है, जिसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित है।भाजपा विधायक ने यह पत्र मंगलवार को मीडिया से साझा किया।

लखनऊः गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि राजस्थान और पंजाब में उनकी पार्टी की सरकारें गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास अंसारी को ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा दे रही है।

अलका राय पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी हैं, जिनकी 2005 में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।

मुख्तार अंसारी उनके (अलका राय के) पति की हत्या के मामले में आरोपी थे, लेकिन बाद में उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया था। वर्तमान में मऊ (उप्र) से बहुजन समाज पार्टी के विधायक अंसारी फिरौती के एक मामले में पंजाब की एक जेल में कैद हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

भाजपा विधायक ने प्रियंका को 30 जनवरी को लिखे पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है, ''आपसे मुझे शोक के साथ कहना पड़ रहा है कि पंजाब और राजस्थान में आपकी (कांग्रेस की) सरकारों ने मेरे पति के हत्यारे मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास अंसारी को राज्य अतिथि का दर्जा दे रखा है, जिसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित है।’’

भाजपा विधायक ने यह पत्र मंगलवार को मीडिया से साझा किया।

पत्र में कुछ तस्वीरों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया है, ‘‘ इससे स्पष्ट है कि अब्बास की शादी सरकारी संरक्षण में राजस्थान सरकार ने धूमधाम से कराई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये तस्वीरें देख कर मुझे और मेरे परिवार को कष्ट हुआ।’’ उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अंसारी को राज्य में वापस लाने के लिए 32 बार वाहन भेजे हैं, लेकिन पंजाब सरकार अंसारी को बचाने में लगी है।’’

राय ने पत्र में कहा है, ‘‘मुझे उम्मीद थी की एक महिला होने के नाते आप मेरे दर्द को समझेंगी...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा