लाइव न्यूज़ :

मिजोरम चुनाव: कांग्रेस ने कहा, दो विधायकों के निकलने से संभावनाओं पर नहीं पड़ेगा असर

By भाषा | Updated: October 10, 2018 19:20 IST

दोनों नेताओं के विपक्षी ‘मिजो नेशनल फ्रंट’ के बैनर से चुनावी मैदान में उतरने की संभावना है।

Open in App

आइजोल, 10 अक्टूबरः मिजोरम में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी से दो वरिष्ठ विधायकों का जाना 28 नवंबर को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में उसकी संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेगा और उसे तीसरे कार्यकाल के लिए राज्य की सत्ता में वापसी का भरोसा है।

एआईसीसी महासचिव और पूर्वोत्तर प्रभारी लुइजिन्हो फलेरो ने कहा, ‘‘32 विधायकों के साथ, मुझे यकीन है कि हम लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए आसानी से बहुमत हासिल करेंगे। मिजोरम की जनता ने मुख्यमंत्री लाल थानहावला के नेतृत्व में भरोसा नहीं खोया है।’’ 

फलेरो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दो विधायक भले ही चले गये हों लेकिन सैकड़ों अन्य पूर्वोत्तर क्षेत्र में एकमात्र कांग्रेस नीत राज्य मिजोरम में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। गृह मंत्री आर. लालजिरलियाना ने 14 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। इससे तीन दिन पहले उन्हें एमसीसीसी अनुशासनात्मक समिति ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस भेजा था। उन्हें बाद में निष्कासित कर दिया गया था।

एक अन्य विधायक और पूर्व मंत्री लालरिनलियाना सैलो ने इसी महीने पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों नेताओं के विपक्षी ‘मिजो नेशनल फ्रंट’ के बैनर से चुनावी मैदान में उतरने की संभावना है।

टॅग्स :मिज़ोरम चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाई स्वायत्त जिला परिषदः एलएडीसी में 29 सदस्य और 15 वोट से जीते एमएनएफ नेता लालसावमजुआला, विपक्ष में पड़े 9 वोट

भारतMDC 2025 results: कुल 25 सीट, एमएनएफ के खाते में 8, कांग्रेस 7, भाजपा-निर्दलीय 2-2 और सत्तारूढ़ जेडपीएम के पास 6 सीट, लाई स्वायत्त जिला परिषद चुनाव त्रिशंकु

भारतMDC 2025 results: 25 सीट पर चुनाव, सतारूढ़ जेडपीएम को झटका, एमएनएफ ने 4 सीट पर जीत दर्ज की, देखिए कांग्रेस और भाजपा का हाल

भारतDampa bypoll results: 562 मतों से जीत, मिजो नेशनल फ्रंट के आर लालथंगलियाना ने मारी बाजी, सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट को झटका

भारतडम्पा विधानसभा उपचुनावः वनलालसैलोवा, लालथंगलियाना, रोटलुआंगालियाना और लालहमंगइहा में टक्कर, देखिए आंकड़े

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा