लाइव न्यूज़ :

गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्टों की जांच के लिए सरकार ने बनाई कमेटी, मनी लॉन्ड्रिंग सहित टैक्स नियमों के उल्लंघन का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: July 8, 2020 11:21 IST

गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्टों की जांच के लिए सरकार ने पैनल बनाया है। इस पैनल की अध्यक्षता ईडी के स्पेशल डायरेक्टर करेंगे। ये फैसला उस बीच आया है जब हाल में कांग्रेस और विपक्षी नेताओं की ओर से पीएम केयर्स फंड पर सवाल उठाए जा रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देगांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्टों की जांच के लिए केंद्र सरकार ने बनाई कमेटीमनी लॉन्ड्रिंग सहित टैक्स नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर होगी जांच, हाल में बीजेपी ने इस मुद्दे को उछाला था

गृह मंत्रालय ने गांधी परिवार के तीन ट्रस्टों की जांच के लिए इंटर मिनिस्टीरियल (अंतर-मंत्रालयी) कमेटी बनाई है। ये कमेटी राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्र्स्ट पर आर्थिक अनियमितताओं के आरोप की जांच करेगी। प्रवर्तन निदेशायल ये स्पेशल डायरेक्टर इस कमेटी की अध्यक्षता करेंगे।

ये कमेटी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA), इनकम टैक्स एक्ट एंड फॉरेन कंट्र्ब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट जैसे नियमों के उल्लंघन को लेकर लग रहे आरोपों पर जांच करेगी। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता की ओर से ट्वीट ये जानकारी दी गई। हाल ही में बीजेपी की ओर से गांधी परिवार से जुड़े ट्रस्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

इससे पूर्व से कांग्रेस की ओर से लगातार पीएम केयर्स फंड पर सवाल उठाए जा रहे हैं। साथ ही कांग्रेस चीन के साथ तनातनी को लेकर भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाती रही है।

पिछले ही महीने बीजेपी ने कांग्रेस पर आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगाया था। बीजेपी की ओर से आरोप में कहा गया था कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, उस समय प्रधानमंत्री राहत कोश से राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसे दिए गए थे।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था, 'PMNRF का मकसद लोगों की मदद है लेकिन ये यूपीए के शासन में राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसे दान कर रहा था।'

बीजेपी के आरोपों के अनुसार इसके अलावा ‘टैक्स हैवेन' कहे जाने वाले देश लक्जेमबर्ग से 2006 से 2009 के बीच अनुदान राशि मिली। नड्डा के अनुसार, हवाला कारोबार के लिए लक्जेमबर्ग की एक विशेष पहचान है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि गैर सरकारी संगठनों और कंपनियों ने व्यावसायिक हितों के साथ राजीव गांधी फाउंडेशन को अनुदान राशि देने का काम किया।

नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा था और आरोप मढ़ा कि जब भारत अपने ‘सबसे बड़े आर्थिक संकट’ से गुजर रहा था, तब 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने राजीव गांधी फाउंडेशन को 100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। 

उन्होंने कहा, ‘तब से इसे नियमित रूप से भारत सरकार के मंत्रालयों से अनुदान मिलता रहा है। फिर भी राजीव गांधी फाउंडेशन को नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक द्वारा ऑडिट करने से छूट दी गई। साथ ही फाउंडेशन को सूचना का अधिकार के दायरे में नहीं लाया गया।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजीव गाँधीराहुल गांधीसोनिया गाँधीमनमोहन सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा