महाराष्ट्रः बेटा भाजपा सांसद, पिता विजयसिंह मोहिते पाटिल ने कहा- मैं भाजपाई नहीं, राकांपा में हूं

By भाषा | Published: December 25, 2019 08:25 PM2019-12-25T20:25:05+5:302019-12-25T20:25:05+5:30

अक्टूबर में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हर्षवर्द्धन पाटिल भी पवार के साथ मंच पर थे। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मोहिते पाटिल के बेटे रंजीत सिंह मोहिते 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गया था।

Maharashtra: Son of BJP MP, father Vijay Singh Mohite Patil said- I am not in BJP, I am in NCP | महाराष्ट्रः बेटा भाजपा सांसद, पिता विजयसिंह मोहिते पाटिल ने कहा- मैं भाजपाई नहीं, राकांपा में हूं

लोकसभा चुनाव से पहले मोहिते पाटिल के बेटे रंजीत सिंह मोहिते भाजपा में शामिल हो गए थे।

Highlightsवसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की सालाना महासभा में तीनों नेता गुफ्तगू करते दिखे। पवार इस संस्थान के अध्यक्ष हैं।राकांपा नेता अजीत पवार भी कार्यक्रम में हर्षवर्द्धन पाटिल से बातचीत करते नजर आए।

राकांपा के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिंह मोहिते पाटिल बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ एक मंच पर नजर आए।

उन्होंने कहा कि वह अब भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में हैं। अक्टूबर में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हर्षवर्द्धन पाटिल भी पवार के साथ मंच पर थे। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मोहिते पाटिल के बेटे रंजीत सिंह मोहिते 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गया था।

वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की सालाना महासभा में तीनों नेता गुफ्तगू करते दिखे। पवार इस संस्थान के अध्यक्ष हैं। राकांपा नेता अजीत पवार भी कार्यक्रम में हर्षवर्द्धन पाटिल से बातचीत करते नजर आए। लोकसभा चुनाव से पहले मोहिते पाटिल के बेटे रंजीत सिंह मोहिते भाजपा में शामिल हो गए थे।

माना जाता है कि इसके बाद पवार के साथ उनके संबंधों में खटास आ गई थी। शरद पवार से हुई बातचीत के बारे में पूछने पर मोहिते पाटिल ने कहा कि अप्रैल में लोकसभा चुनावों के बाद वह दो-तीन बार राकांपा प्रमुख से मिल चुके हैं।

यह पूछने पर कि क्या वह अब भी राकांपा में हैं तो मोहिते पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कहीं नहीं गया हूं...मेरा बेटा वहां (भाजपा में) गया है।’’ शरद पवार से बातचीत के बारे में पूछने पर हर्षवर्द्धन पाटिल ने कहा कि उनके बीच राजनीति पर कोई बात नहीं हुई, उन्होंने बस कृषि संबंधी मुद्दों पर बात की। 21 अक्टूबर हो हुए विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुए हर्षवर्द्धन पाटिल पुणे जिले की इंडापुर सीट से राकांपा के दत्तात्रेय भारने से चुनाव हार गए थे। 

Web Title: Maharashtra: Son of BJP MP, father Vijay Singh Mohite Patil said- I am not in BJP, I am in NCP

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे