लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Samachar: भाजपा ने विधानसभा में CAA-NRC का मुद्दा उठाकर किया हंगामा, तो 30 मिनट के लिए कार्यवाही को करना पड़ा स्थगित

By भाषा | Updated: March 14, 2020 14:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री अनिल देशमुख ने फड़णवीस से केवल गृह विभाग की बजट संबंधी मांगों पर ही बोलने के लिए कहा।हंगामा के बाद विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

मुंबई:  महाराष्ट्र विधानसभा में शनिवार को उस समय हंगामा शुरू हो गया जब भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने गृह विभाग की बजट मांगों पर चर्चा के दौरान सीएए और एनआरसी के मुद्दे उठाए। विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले दोनों पक्षों के सदस्य आसन के समीप आ गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाए। अपने भाषण में विपक्ष के नेता फड़णवीस ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) भारतीय नागरिकों की नागरिकता नहीं छीनता है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सीएए के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कह दिया है कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू नहीं की जा रही है।’’ हालांकि, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने फड़णवीस से केवल गृह विभाग की बजट संबंधी मांगों पर ही बोलने के लिए कहा।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि फड़णवीस ने नागपुर में शीतकालीन सत्र के दौरान कहा था कि केंद्र के अधिकार क्षेत्र के मुद्दों पर सदन में चर्चा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पूछा, ‘‘फिर वह केंद्रीय कानून के बारे में यहां क्यों बात कर रहे हैं?’’ भाजपा के सुधीर मुंगतीवार ने कहा कि फड़णवीस ने कुछ भी गलत नहीं कहा है।  

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसनरेंद्र मोदीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा