लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तारः कांग्रेस ने कहा, नाराज विधायक थोपटे को मना लिया गया है, पार्टी में मतभेद नहीं, एक परिवार है

By भाषा | Updated: January 1, 2020 13:50 IST

महाराष्ट्र के मंत्री एवं राज्य कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने मंत्री पद को लेकर कांग्रेस में नाराजगी की खबरों को भी खारिज कर दिया। कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से कहा कि हर किसी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता क्योंकि राज्य में तीन पार्टी के गठबंधन की सरकार है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने संग्राम थोपटे से कल रात बात की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ चूंकि तीन पार्टियों के गठबंधन की सरकार है इसलिए हमें कम मंत्री पद मिले हैं।’’कांग्रेस विधायक थोपटे के समर्थकों ने उन्हें मंत्री ना बनाए जाने के विरोध में मंगलवार को पुणे में पार्टी कार्यालय पर हमला किया था।

महाराष्ट्र के मंत्री एवं राज्य कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने बुधवार को कहा कि मंत्री ना बनाए जाने से नाराज विधायक संग्राम थोपटे को मना लिया गया है।

थोराट ने मंत्री पद को लेकर कांग्रेस में नाराजगी की खबरों को भी खारिज कर दिया। कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से कहा कि हर किसी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता क्योंकि राज्य में तीन पार्टी के गठबंधन की सरकार है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने संग्राम थोपटे से कल रात बात की।

कांग्रेस एक परिवार है और उन्हें उनका बकाया मिलेगा।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ चूंकि तीन पार्टियों के गठबंधन की सरकार है इसलिए हमें कम मंत्री पद मिले हैं।’’ भोर से कांग्रेस विधायक थोपटे के समर्थकों ने उन्हें मंत्री ना बनाए जाने के विरोध में मंगलवार को पुणे में पार्टी कार्यालय पर हमला किया था।

पुलिस ने मंगलवार देर रात इस मामले में थोपटे के 19 समर्थकों को गिरफ्तार भी किया था, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। थोराट ने पार्टी के भीतर मंत्री पद के बंटवारे को लेकर नाराजगी की खबरों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ विचार-विमर्श जारी है और आज विभागों के बंटावरे का ऐलान किया जा सकता है।’’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने करीब एक महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल में सोमवार को विस्तार करते हुए अपने 29 वर्षीय बेटे आदित्य ठाकरे समेत 36 मंत्रियों को इसमें शामिल किया था। राकांपा नेता अजित पवार ने उपमुख्मयंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

इनमें राकांपा के 10 कैबिनेट एवं चार राज्य मंत्री, शिवसना के आठ कैबिनेट एवं चार राज्य मंत्री और कांग्रेस के आठ कैबिनेट एवं दो राज्य मंत्री शामिल हैं। इसके साथ ही राकांपा के कुल 12 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री हैं।

शिवसेना के 10 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री हैं जबकि कांग्रेस के 10 कैबिनेट और दो राज्य मंत्री हैं। मुख्यमंत्री समेत राज्य में अब 43 म‍ंत्री हैं। ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के सत्ता में आने के एक महीने से ज्यादा समय बाद मंत्रिमंडल का यह विस्तार हुआ है। 

 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा