लाइव न्यूज़ :

मुझे नोचने के लिए कई चील बैठे हैं, कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 3, 2020 16:22 IST

शिवराज सरकार के 100 दिन पूरा होने पर भाजपा कार्यांलय में आयोजित वर्चुंअल रैली को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को हमेशा से कुर्सी का मोह रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे नोंचने के लिए कई चील बैठे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेसियों को चेतावनी दी कि कल भी कहा और आज भी कह रहा हूं कि टाइगर जिंदा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास अभिनेता और अभिनेत्री के साथ बैठने का समय था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना से लडऩे के साथ ही प्रदेश के विकास के लिए भी कई बड़े और ऐतिहासिक कदम उठाए.

भोपालः राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कुर्सीं का मोह रहा है, मुझे नोचने के लिए कई चील बैठे हैं। कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है।

शिवराज सरकार के 100 दिन पूरा होने पर भाजपा कार्यांलय में आयोजित वर्चुंअल रैली को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को हमेशा से कुर्सी का मोह रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे नोंचने के लिए कई चील बैठे हुए हैं।

कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है

कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेसियों को चेतावनी दी कि कल भी कहा और आज भी कह रहा हूं कि टाइगर जिंदा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास अभिनेता और अभिनेत्री के साथ बैठने का समय था।

आइफा के लिए पैसे देने का समय था,लेकिन कोरोना के लिए उनके पास कुछ नहीं था. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना से लडऩे के साथ ही प्रदेश के विकास के लिए भी कई बड़े और ऐतिहासिक कदम उठाए. उन्होंने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि कोरोना को लेकर आपने क्या किया? 

आपकी व्यस्तता सिर्फ ट्रांसफा उद्योग की बहाली थी। मार्च में कई लोगों की नियुक्तियां की. सिंधिया ने कहा कि कोरोनाकाल में आईफा की बैठक लेने का समय था, लेकिन कोरोना को लेकर बैठक का समय नहीं था.

सिंधिया ने कहा कि मैंने कांग्रेस में रहकर भी सदैव सत्य का साथ दिया और हमेशा आपातकाल का विरोध किया है.  उन्होंने कहा कि एक दल ने सत्ता को कायम रखने के लिए देश में आपातकाल कायम किया और दूसरे ने लोगों की जान बचाने के लिए लाकडाउन का निवेदन किया और लोगों ने अपने प्रधानसेवक की अपील को शिरोधार्य कर स्वीकार किया. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधियाकमलनाथदिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा