लाइव न्यूज़ :

एमपी में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनावः FIR पर राजनीति तेज, कांग्रेस और भाजपा में जंग

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 16, 2020 18:56 IST

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि वे अब शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने उसी थाने जाएंगे, जहां पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. सिंह भी चौहान के खिलाफ फेक वीडियो ट्वीट करने का मामला दर्ज कराएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देअब शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ राहुल गांधी के एक फेक वीडियो को ट्वीट करने को लेकर उसी शिवराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जाएंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है. क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज करने के बैठक कर इस प्रकरण में  बिंदुवार रणनीति जांच करने की बनाई गई.

भोपालः मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया के बाद अब एफआईआर वार (युद्ध) प्रारंभ हो गया. भाजपा के द्वारा एक वीडियो को लेकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराये जाने के बाद अब वह मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायेंगे.

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि वे अब शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने उसी थाने जाएंगे, जहां पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. सिंह भी चौहान के खिलाफ फेक वीडियो ट्वीट करने का मामला दर्ज कराएंगे.

दिग्विजय सिंह ने आज ट्वीट कर जानकारी दी कि वे भी अब शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ राहुल गांधी के एक फेक वीडियो को ट्वीट करने को लेकर उसी शिवराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जाएंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है. क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज करने के बैठक कर इस प्रकरण में  बिंदुवार रणनीति जांच करने की बनाई गई. इसके तहत क्राइम ब्रांच  ने ट्विटर से पूर्व मुख्यमंत्री के प्रोफाइल की पूरी जानकारी मांगे जाने का फैसला किया हैं.

मुख्यमंत्री चौहान का शराब नीति पर कथित फर्जी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ यहां प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसके एक दिन बाद दिग्विजय ने लगभग साल भर पहले राहुल गांधी की नीमच में हुई सभा की खबर का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया , ‘‘ मैं शिवराज के ख़िलाफ़ फर्जी वीडियो ट्वीट करने के अपराध में उसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराउंगा जिस थाने में मेरे ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराने भाजपा नेता गये थे।

’’ कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज सिंह चौहान ने राहुल का संपादित वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया था। दिग्विजय के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई भाषा को बताया कि दिग्विजय सिंह मंगलवार को किसी काम से विधानसभा गये हैं लिहाजा वह बुधवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने जायेंगे।

प्रदेश के गृहमंत्री ने नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां मीडिया से कहा, ‘‘एक साल पुराना विषय निकाल कर विषयांतर करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी गलती छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले तो उन्हें माफी मांगनी चाहिये...।’’

मध्य प्रदेश पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर सोमवार को दिग्विजय सिंह सहित 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों के अहम उपचुनाव होने हैं हालांकि उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुयी है। ये उपचुनाव दोनों दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारत रत्नज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहानकमलनाथदिग्विजय सिंहभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतभयावह हादसे के चार दशक, नहीं सीखे सबक

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा