लाइव न्यूज़ :

बाढ़ में फंसी जनता, मामा हवा से जरा नीचे उतरकर भी देखो, दिग्विजय ने शिवराज के हवाई निरीक्षण पर कसा तंज

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 31, 2020 16:36 IST

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिंह ने बाढ़ का जायजा लेने हेतु शिवराज सिंह चौहान के हवाई दौरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि शिवराज सिंह विधानसभा क्षेत्र बुधनी की वाशिंगटन से बेहतर सड़कें और बाढ़ में फंसी गरीब जनता. मामा हवा से जरा जमीन पर उतर कर भी देखो.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए जा रहे हवाई निरीक्षण पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है. इसके साथ एक वीडियो भी साझा किया है. वीडियो में पानी से चौतरफा घिरे नाव में बैठा एक पूरा परिवार अपनी व्यथा सुना रहा है. लोगों का कहना है कि उन तक अब तक कोई सहायता नहीं पहुंचाई गई है. उनके पास नाव में बैठे रहने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

भोपालः मध्य प्रदेश में आई बाढ़ से मची तबाही का जायजा लेने के लिए  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए जा रहे हवाई निरीक्षण पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ में फंसी गरीब जनता. मामा हवा से जरा नीचे उतरकर भी देखो. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिंह ने बाढ़ का जायजा लेने हेतु शिवराज सिंह चौहान के हवाई दौरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि शिवराज सिंह विधानसभा क्षेत्र बुधनी की वाशिंगटन से बेहतर सड़कें और बाढ़ में फंसी गरीब जनता. मामा हवा से जरा जमीन पर उतर कर भी देखो.

उन्होंने इसके साथ एक वीडियो भी साझा किया है. वीडियो में पानी से चौतरफा घिरे नाव में बैठा एक पूरा परिवार अपनी व्यथा सुना रहा है. लोगों का कहना है कि उन तक अब तक कोई सहायता नहीं पहुंचाई गई है. उनके पास नाव में बैठे रहने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

प्रशासन की ओर से अब तक कोई सहायता नहीं पहुंचाई गई है. पूरा परिवार इस समय अन्न के दाने-दाने को मोहताज है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले 3 दिनों से मध्यप्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है. उन्होेंने आज वोट पर सवार हो कर होशंगाबाद में नर्मदा किनारे बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा लिया.

मुख्यमंत्री अब तक राज्य के 5 बाढ़ प्रभावित जिलों होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर और हरदा का कई बार हवाई जायजा ले चुके हैं. उनके इस जायजा के बाद भी वायुसेना को बाढ़ में फंसे हुए लोगों की मदद के लिए लगाया गया है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालदिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा