लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: मायावती के बाद अब अखिलेश ने कांग्रेस से किया किनारा, नहीं होगा गठबंधन

By स्वाति सिंह | Updated: October 6, 2018 13:19 IST

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर बहुत इंतजार करवाया है। उन्होंने कहा फिलहाल गठबंधन को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से बातचीत जारी है, हालांकि अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

Open in App

इंदौर, 6 अक्टूबर: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती के बाद अब अखिलेश ने भी किनारा कर लिया है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में गठबंधन से इनकार कर दिया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर बहुत इंतजार करवाया है। उन्होंने कहा 'हम मध्य प्रदेश में अकेले दम पर ही चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल, गठबंधन को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से बातचीत जारी है, हालांकि अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

बता दें कि गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मेलन आयोजित कराया गया था। यहां उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा हम पहले प्रदेश में कांग्रेस के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में थे। लेकिन अभी तक इस योजना पर कोई बात नहीं बनी।उन्होंने आगे कहा 'हम गोंडवाना पार्टी से बात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी साफ़ किया कि वह वहां बहुजन समाज पार्टी के साथ चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।  

बीते महीने मायावती ने दिया था कांग्रेस को झटका  

बीते महीने मायावती ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अजीत जोगी की पार्टी से गठबंधन का ऐलान किया था।वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती ने कहा था 'बीएसपी यहां किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। 

मायावती ने अजीत जोगी के साथ रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकरी दी थी। मायावती ने बताया था कि आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव में बीएसपी, जनता कांग्रेस के साथ लड़ेगी, जिसमे बीएसपी 35 सीटों और जनता कांग्रेस 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा 'अगर हम जीतते हैं तो इस गठबंधन में अजीत जोगी राज्य के हमारे मुख्यमंत्री होंगे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos