कांग्रेस ने अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

By भाषा | Published: March 24, 2019 06:48 AM2019-03-24T06:48:47+5:302019-03-24T06:49:42+5:30

अरुणाचल में विधानसभा की 60 सीटों और दो संसदीय सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा। सिक्किम में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ 11 अप्रैल को होंगे।

lok sabha elections 2019 congressannounces names of candidates for arunachal sikkim assembly elections | कांग्रेस ने अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे

कांग्रेस ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 53 और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिये 32 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को सागले (अनसूचित जनजाति) विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने तुकी को अरुणाचल (पश्चिम) लोकसभा सीट से भी उम्मीदवार बनाया है। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे।

अरुणाचल में विधानसभा की 60 सीटों और दो संसदीय सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा। सिक्किम में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ 11 अप्रैल को होंगे। सिक्किम विधान सभा में 32 सीटें हैं।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

Web Title: lok sabha elections 2019 congressannounces names of candidates for arunachal sikkim assembly elections

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे