लाइव न्यूज़ :

किसानों को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, नहीं हुआ कोई कामकाज, सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल बाधित

By शीलेष शर्मा | Updated: February 2, 2021 20:01 IST

तीन नये कृषि कानूनों पर विपक्ष दलों के आरोपों के बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि सरकार किसानों से जुड़े मुद्दों पर संसद के अंदर और बाहर चर्चा करने को तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय ने हाल ही में कृषि सुधार कानूनों के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी है। समाधान के लिये सरकार एवं आंदोलनकारी किसान संगठनों के बीच 11 दौर की वार्ता हुई है।सरकार ने कृषि कानूनों में संशोधन के बारे में एक के बाद एक कई प्रस्ताव रखे हैं।

नई दिल्लीः किसानों की माँगों को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के भारी हंगामे के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। नतीजा सदन की कार्यवाही को पूरे दिन के लिये स्थगित करने के लिये आसन को मजबूर होना पड़ा। 

आज सुबह जैसे ही राज्य सभा की कार्यवाही शुरू हुयी कांग्रेस सहित लगभग समूचे विपक्ष ने तीनों क़ानूनों को वापस लेने की माँग करते हुये नारे बाज़ी की, हंगामा बढ़ता देख आसन को दो बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी और बाद में पूरे दिन के लिये सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। 

लोकसभा में भी ऐसा ही दृश्य था ,कांग्रेस नेता अधीर रंजन सहित समूचा विपक्ष स्थगन प्रस्ताव देकर तत्काल किसानों के सवाल पर चर्चा चाहता था लेकिन अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी स्थगन प्रस्तावों को नामंज़ूर करते हुये सदन चलाने की कोशिश की ,परन्तु कांग्रेस तथा विपक्ष के दूसरे सांसद हाथों में तख्तियाँ लेकर अध्यक्ष के आसान के इर्दगिर्द आकर नारेबाज़ी करने लगे।

अध्यक्ष ने पहले 5 बजे तक फिर 7 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित की। 7 बजे जब पुनः सदन बैठा तब अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा प्रारम्भ कराई ,बंगाल से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने बोलना शुरू किया लेकिन विपक्षी सांसदों का हंगामा और नारेबाज़ी इतनी अधिक थी कि अध्यक्ष को कल तक के लिये सदन की कार्यवाही स्थगित करने पर मजबूर होना पड़ा।  

गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से हजारों की संख्या में किसान पिछले करीब दो महीने से विवादास्पद तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग करते हुए प्रदर्शन रहे हैं।

विवादों में घिरे तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी पार्टियों के सदस्यों के भारी हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही। निचले सदन की बैठक दिन भर के लिये स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सका। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीबजट 2021
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा