लाइव न्यूज़ :

लाभ का पद मामला: क्या इन राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों पर भी होगी कार्रवाई?

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 20, 2018 10:44 IST

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने की अनुशंसा की है।

Open in App

दिल्ली की राजनीति उस वक्त गरमा गई जब निर्वाचान आयोग ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने की सिफारिश की। निर्वाचन आयोग के मुताबिक संसदीय सचिव के रूप में 'लाभ का पद'  के चलते आप के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चुनाव आयोग की अनुशंसा पर अंतिम मुहर लगानी है। चुनाव आयोग के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। जबकि कांग्रेस और बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। लेकिन केवल दिल्ली में ही ऐसे पद पर विधायक विराजमान रहे हैं। आइए एक बीजेपी शासित और एक कांग्रेस शासित राज्य का हाल देखें। 

छत्तीसगढ़: बीजेपी के 11 विधायक 'लाभ का पद' के मामले में फिलहाल आम आदमी पार्टी पर गाज गिरी है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ भी इस तरह का एक्शन लिया जाएगा। मामला सुर्खियों में आने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने झंडा बुलंद करते हुए कहा है कि रमन सरकार में 11 ऐसे विधायक हैं जो 'लाभ का पद' पर हैं। ये सभी विधायक संसदीय सचिव बने हुए हैं। इन विधायकों को अलग से भत्ता और विशिष्ट सुविधाएं दी जा रही है। 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीजेपी के 49 विधायक है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 39 विधायक हैं। अगर दिल्ली की तरह चुनाव आयोग छ्त्तीसगढ़ में भी इन विधायकों को अयोग्य मानता है तो राज्य की सरकार की स्थिरता खतरे में पड़ जाएगी।

कर्नाटक: कांग्रेस के 10 विधायककर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस के खिलाफ भी विरोधियों के सुर बुलंद होने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सरकार में 10 विधायक 'लाभ का पद' पर आसीन है। नियमों के उलट मुख्यमंत्री द्वारा इनकी नियुक्ति नवंबर 2015 में की गई जो अब तक विशिष्ट सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

बता दें कि जून 2016 में कांग्रेस की एक शिकायत के बाद आप के 20 विधायकों के खिलाफ निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति को अपनी राय दी है। अगर इन विधायकों की विधायकी निरस्त की जाती है तो 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा की 20 सीटों पर उपचुनाव होगा। फिलहाल सदन में आप के 66 सदस्य सदन हैं। बाकी चार सीटें बीजेपी के पास हैं। 

टॅग्स :लाभ का पदआम आदमी पार्टीकांग्रेसअरविन्द केजरीवालकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा