लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के दबाव में बना सीएम

By भाषा | Updated: June 12, 2018 05:58 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा कि वे कांग्रेस के दबाव के चलते सीएम बने हैं जबकि उनके माता पिता कुछ ओर चाहते थे।

Open in App

बेंगलुरू , 12 जून। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच . डी . कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस ने उनके मुख्यमंत्री बनने पर जोर दिया जबकि उनके पिता और जेडी (एस) प्रमुख एच. डी. देवगौड़ा ने कहा था कि उनकी पार्टी के किसी नेता को यह पद मिलना चाहिए। 

कुमारस्वामी ने कहा , ‘‘ जब कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे मुझे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं , उन्होंने (देवगौड़ा) ने कहा कि उसका (कुमारस्वामी) स्वास्थ्य ठीक नहीं है .... उसका दो बार इलाज हो चुका है ... आप अपने में से किसी को मुख्यमंत्री बनने दें। ’’ 

कांग्रेस नेता इस पर तैयार नहीं हुए और उन पर मुख्यमंत्री बनने का दबाव बनाने लगे ‘‘ या फिर मुझे पद देने को कहने लगे। ’’ 

इससे पहले देवगौड़ा भी कह चुके हैं कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने की पेशकश की थी , लेकिन उन्होंने कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने पर जोर दिया। 

यह रेखांकित करते हुए कि श्रृंगेरी मठ के जगदगुरू शंकराचार्य ने हालिया यात्रा के दौरान उनसे भ्रष्टाचार मिटाने को कहा है , कुमारस्वामी ने कहा कि वह फिलहाल इसके तरीकों पर विचार कर रहे हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ाजनता दल (सेक्युलर)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा