कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा बोले- कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 7 विधायक होंगे शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 12, 2021 01:45 PM2021-01-12T13:45:30+5:302021-01-12T13:47:06+5:30

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार या फेरबदल 13 जनवरी को होगा और शपथ-ग्रहण समारोह के लिए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को आमंत्रित किया गया है।

Karnataka Cabinet expansion tomorrow 4 pm chief minister BS Yediyurappa BENGALURU 17-month old | कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा बोले- कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 7 विधायक होंगे शामिल

भाजपा महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। (file photo)

Highlightsरविवार को नई दिल्ली में कैबिनेट विस्तार की कवायद पर नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की थी।येदियुरप्पा लंबे समय से कैबिनेट का विस्तार करने की प्रतीक्षा कर रहे थे।मंत्रिमंडल से हटाये जाने की खबरों पर आबकारी मंत्री एच नागेश ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी कदम की जानकारी नहीं है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि कल मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। बुधवार शाम 4 बजे अपने 17 महीने पुराने मंत्रिमंडल के विस्तार की योजना है।

उन्होंने आज कहा कि वह भाजपा नेताओं की सूची जारी करेंगे, जो मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। मीडिया से नामों पर अटकलें नहीं लगाने का अनुरोध किया। येदियुरप्पा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह फेरबदल होने वाला है या विस्तार। भाजपा महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

मंत्रिमंडल में फिलहाल 27 सदस्य हैं तथा सात रिक्त स्थान हैं। कुछ वर्तमान मंत्रियों को हटाये जाने की अटकलों से वे पसोपेश में हैं। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और कर्नाटक प्रभारी (महासचिव अरुण सिंह) की सुविधा के अनुसार 13 या 14 जनवरी को शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।’’

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ अगर सब कुछ निर्धारित चीजों के तहत रहा, तो मैंने नए मंत्रियों को कल शाम चार बजे शपथ दिलवाने की योजना बनाई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे नाम, वास्तविकता से काफी दूर हैं, बिना वजह किसी का भी नाम ना लें, मैं आज शाम नामों की सूची जारी करूंगा।’’

भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और पार्टी के राज्य महासचिव अरुण सिंह को आमंत्रित किया जाएगा

उन्होंने कहा कि कल शाम चार बजे शपथ ग्रहण की संभावना है, जो लोग शपथ लेंगे, उन्हें आज शाम सूचित किया जाएगा। मंत्रिमंडल से किसी मंत्री को हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ कल इसका पता चल जाएगा।’’ येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा था कि शपथ-ग्रहण समारोह के लिए भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और पार्टी के राज्य महासचिव अरुण सिंह को आमंत्रित किया जाएगा। इससे पहले येदियुरप्पा ने रविवार को नयी दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद पर नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की थी।

इसके बाद उन्होंने मंत्रिमंडल में सात नए चेहरे शामिल करने का संकेत दिया था। मंत्रिमंडल से हटाये जाने की खबरों पर आबकारी मंत्री एच नागेश ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी कदम की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा था, ‘‘ यह मैं ही हूं जिसने भाजपा सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त किया तथा मुख्यमंत्री एवं राज्य के लोग जानते हैं।’’

येदियुरप्पा लंबे समय से मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहते रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने गत 18 नवम्बर को नयी दिल्ली में उनसे मुलाकात के दौरान इस कवायद के लिए केन्द्रीय नेतृत्व की मंजूरी की प्रतीक्षा करने को कहा था। मंत्रिमंडल विस्तार/ फेरबदल एक मुश्किल भरी कवायद होने की संभावना है क्योंकि पार्टी के पुराने नेताओं के साथ साथ कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) से आये नेता मंत्रिपरिषद में जगह पाने की आस में हैं। इन दो विपक्षी दलों से बगावत कर आये नेताओं की वजह से ही भाजपा की सरकार बन पायी थी। 

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Karnataka Cabinet expansion tomorrow 4 pm chief minister BS Yediyurappa BENGALURU 17-month old

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे