लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनावः कांग्रेस में उठापटक तेज, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बाद सीएलपी पद से राव ने दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 17:19 IST

राज्य में पांच दिसम्बर को 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किये गए जिसमें कांग्रेस केवल दो सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी, जिसे विपक्षी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे एक पत्र में सिद्धरमैया ने उपचुनावों में ‘‘संतोषजनक परिणाम’’ नहीं दे पाने के लिए खेद व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘मुझे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सीएलपी के नेता के रूप में पद छोड़ने की आवश्यकता लगती है।’’सिद्धरमैया ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सीएलपी नेता के रूप में लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बनाए रखने की जरूरत है।

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कांग्रेस विधायक दल के नेता (सीएलपी) पद से और दिनेश गुंडू राव ने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

राज्य में पांच दिसम्बर को 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किये गए जिसमें कांग्रेस केवल दो सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी, जिसे विपक्षी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे एक पत्र में सिद्धरमैया ने उपचुनावों में ‘‘संतोषजनक परिणाम’’ नहीं दे पाने के लिए खेद व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सीएलपी के नेता के रूप में पद छोड़ने की आवश्यकता लगती है।’’ सिद्धरमैया ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सीएलपी नेता के रूप में लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बनाए रखने की जरूरत है। पार्टी के हित में, मैंने सीएलपी नेता के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।’’

उधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने भी उपचुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

टॅग्स :इंडियाउपचुनावचुनाव आयोगकांग्रेससिद्धारमैयाबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा