लाइव न्यूज़ :

कानपुर शूटआउट: प्रियंका गांधी ने शहीद डीएसपी देवेन्द्र मिश्र के पत्र को साझा कर कहा- यह पत्र इस नृशंस वारदात का अलार्म था

By अनुराग आनंद | Updated: July 7, 2020 15:18 IST

प्रियंका गांधी ने शहीद डीएसपी देवेन्द्र मिश्र द्वारा विकास दुबे के संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों को लिखे पत्र के गायब होने पर पुलिस महकमे व सरकार पर सवाल खड़ा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ व गृह विभाग ने अपराध के इन आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा, किया ही क्या है? प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में अपराधी बेलगाम हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर दिन औसतन 12 हत्या के मामले आते हैं।

लखनऊ:कानपुर शूटआउट कांड के 5 दिन बीत जाने के बाद भी विकास दुबे पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। विकास दुबे को लेकर करीब यूपी पुलिस की 60 टीमें प्रदेश व दूसरे राज्यों में दबिश दे रही है, लेकिन हिस्ट्रीशीटर विकास को कोई अता-पता नहीं लग पाया है।

ऐसे में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल खड़े करते हुए जोरदार हमला किया है। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि कानपुर कांड में शहीद हुए पुलिस अधिकारी श्री देवेन्द्र मिश्र का वरिष्ठ अधिकारियों को मार्च में लिखा गया पत्र इस नृशंस वारदात का अलार्म था।

इसके साथ ही प्रियंका ने कहा कि आज कई खबरें आ रही हैं कि वो पत्र गायब है। ये सारे तथ्य यूपी के गृह विभाग की कार्यशैली पर एक गंभीर प्रश्न उठाते हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने दो ग्राफ शेयर करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार के बारे में ये कहा-

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दो ग्राफ शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि हत्याओं के मामले में यूपी पिछले तीन सालों से देश में टॉप पर है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ व गृह विभाग ने इन आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा, किया ही क्या है? प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हैं। उनको सत्ता संरक्षण प्राप्त है। कीमत कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी व जवान चुका रहे हैं। 

इसके अलावा, प्रियंका ने कहा कि हर दिन औसतन 12 हत्या के मामले आते हैं। 2016-2018 के बीच में बच्चों पर होने वाले अपराध यूपी में 24% बढ़ गए हैं। इस तरह प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार पर आंकड़ों के हवाले से सवाल खड़ा किए हैं।

इससे पहले कानपुर एनकाउंटर पर प्रियंका गांधी ने कहा था कि राज्य में अपराधी बैखोफ हैं

बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका गांधी कानपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद राज्य की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा था कि यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है और अपराधी बेकौफ हैं। उन्होंने साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने की भी गुजारिश की थी। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि राज्य में आमजन और पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है। इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।'

वहीं, इस मामले पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा था कि ये यूपी में गुंडाराज का एक और प्रमाण है। राहुल ने ट्वीट किया था कि जब पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे होगी? उन्होंने साथ ही लिखा, 'मेरी शोक संवेदनाएं मारे गए वीर शहीदों के परिवारजनों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

टॅग्स :कानपुरप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशहत्याकांडयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

क्राइम अलर्टNanded Honor Killing: प्रेम संबंध के चलते दलित युवक की हत्या के आरोप में 1 और आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को दी गई सुरक्षा

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा