लाइव न्यूज़ :

कमल हासन ने सबसे कठिन किरदार की घोषणा के लिए 'मदुरै' को चुना, कल लॉन्च करेंगे पार्टी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 20, 2018 19:16 IST

अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत के लिए कमल हासन ने मदुरै को चुना है। इसकी भी कई वजहें हैं।

Open in App

अगर देश के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं की सूची बनाई जाएगी तो उसके शुरुआती नामों में कमल हासन का शुमार जरूर होगा। अभिनेता कमल हासन ने अपने जीवन का सबसे कठिन किरदार का ऐलान कर दिया है। अभिनेता से नेता बने कमल हासन बुधवार को मदुरै में अपने राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। मंगलवार शाम पत्रकारों से बात करते हुए कमल हासन ने कहा, 'कल मैं अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करूंगा। लेकिन उससे पहले सुबह रामेश्वर जाउंगा। शाम में पार्टी का झंडा और विचारधारा का ऐलान किया जाएगा।'

अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे

कमल हासन की पार्टी लॉन्च के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। कमल हासन भी रामनाथपुरम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सितंबर 2017 में चेन्नई में हासन से मुलाकात की थी जब अभिनेता ने राजनीतिक पारी शुरू करने के संकेत दिए थे।

राजनीतिक पार्टी के लॉन्च के लिए मदुरै को क्यों चुना

कमल हासन अच्छी तरह से जानते हैं कि वो रजनीकांत या एमके स्टालिन की तरह मास लीडर नहीं हैं। बौद्धिक लोगों में उनकी पैठ भले ज्यादा हो लेकिन दूर-दराज के गांवो में नहीं। मुदुरै में उन्हें मौका मिला है कि इस टैग तो तोड़ सकें। मदुरै जल्लीकट्टू का स्थान है। कमल हासन उन गिने चुने सेलेब्रिटी में हैं जिन्होंने जल्ली कट्टू का खुले तौर पर समर्थन किया था। मदुरै सांस्कृतिक रूप से बेहद समृद्ध है और लोग उनके काम की वजह से जानते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कि उनकी राजनीतिक पार्टी के लॉन्च पर मदुरै के लोगों की कैसी प्रतिक्रिया होती है।

टॅग्स :कमल हासनचेन्नईअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह