लाइव न्यूज़ :

विपक्ष को मेरे लिए लड़ने की जरूरत नहीं, मैं अकेले ही सक्षम हूं: ज्योतिरादित्य सिंधिया  

By धीरज पाल | Updated: February 24, 2020 09:46 IST

सोमवार (24 फरवरी) पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में बंद कमरे में मुलाकात करने वाले हैं। दोनों के बीच सर्किट हाउस में चर्चा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसिंधिया ने मध्यप्रदेश के कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों के मुद्दे पर कहा था कि अगर कांग्रेस सरकार अपने वादो पूरे नहीं करेगी तो वह सड़क पर उतरेंगे।कमलनाथ सरकार के कुछ मंत्रियों ने कहा था कि वचनपत्र के वादे पांच साल के लिए हैं और सरकार बने अभी एक साल ही हुआ है।

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ही एक बयान को लेकर सोमवार (24 फरवरी) को विपक्ष पर हमला बोला है। सिंधिया ने कहा कि विपक्ष को मेरे लिए लड़ने की जरूरत नहीं है, मैं अपने लिए लड़ने में सक्षम हूं। दरअसल, हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ सरकार पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वादों को लेकर सवाल उठाया था।

उन्होंने कहा था कि कमलनाथ नीत मध्यप्रदेश सरकार पार्टी के वचनपत्र में किये गये वादों को पूरा नहीं करेगी तो जनसेवक होने के नाते उन्हें पूरा करवाने के लिए ‘मुझे सड़क पर उतरना ही होगा।  उनके इस बयान पर मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए सिंधिया ने कहा कि मैं अपने लिए नहीं बल्कि प्रदेश की जनता के लिए लड़ रहा हूं। मैंने जो रास्ता लिया है वो जनसेवा का रास्ता है, जनसेवा में हमें लोगों का मुद्दा उठाना जरूरी है।

वहीं, आज (24 फरवरी) पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सिंधिया गुना में बंद कमरे में मुलाकात करने वाले हैं। दोनों के बीच सर्किट हाउस में चर्चा होगी।

जानिए क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते सिंधिया ने मध्यप्रदेश के कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों के मुद्दे पर कहा था कि अगर कांग्रेस सरकार अपने वादो पूरे नहीं करेगी तो वह सड़क पर उतरेंगे। इस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि यदि सिंधिया सड़क पर उतरना चाहते हैं तो उतर जाएं।

इसके बाद कमलनाथ सरकार के कुछ मंत्रियों ने कहा था कि वचनपत्र के वादे पांच साल के लिए हैं और सरकार बने अभी एक साल ही हुआ है। इसके बाद सिंधिया के रुख में थोड़ी नरमी आई है।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा