Jharkhand Results: पी चिदंबरम का तंज, हरियाणा में कमजोर, महाराष्ट्र में खारिज, झारखंड में हारे, बीजेपी की 2019 में यही कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 06:17 PM2019-12-23T18:17:12+5:302019-12-23T18:42:31+5:30

कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा में कमजोर हुए, महाराष्ट्र में अस्वीकृत हुए, झारखंड में हारे। 2019 में भाजपा की यही कहानी है। भारत के संविधान को बचाने के लिए सभी गैर भाजपा दलों को कांग्रेस के साथ आकर रैली करनी चाहिए।

Jharkhand Results: P Chidambaram Dented in Haryana, Denied in Maharashtra, Defeated in Jharkhand That is the story of the BJP in 2019. | Jharkhand Results: पी चिदंबरम का तंज, हरियाणा में कमजोर, महाराष्ट्र में खारिज, झारखंड में हारे, बीजेपी की 2019 में यही कहानी

भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व वित्त मंत्री।

Highlightsतिहाड़ से छूटने के बाद देश के पूर्व गृहमंत्री एवं वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली थी।उन्होंने कहा था कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने देश को गर्त में डाल दिया। अर्थव्यवस्था का बुरा हाल कर दिया।

झारखंड चुनाव में कांग्रेस-जेएमएम-राजद गठबंधन की शानदार जीत पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने भाजपा पर तंज कसा। कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि 2019 में यह भाजपा की शुरुआत है।

कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा में कमजोर हुए, महाराष्ट्र में अस्वीकृत हुए, झारखंड में हारे। 2019 में भाजपा की यही कहानी है। भारत के संविधान को बचाने के लिए सभी गैर भाजपा दलों को कांग्रेस के साथ आकर रैली करनी चाहिए।

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि भाजपा अजेय नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को उसके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र में झटका लगा, हरियाणा में झटका लगा और झारखंड में पराजय मिली। 2019 में यह भाजपा की कहानी है।’’ उधर, चेन्नई में उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ द्रमुक के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम झारखंड की जनता का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इतना बड़ा बहुमत दिया है।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘भाजपा अजेय नहीं है। अगर सभी राजनीतिक दल साथ मिल जाएं और देश के सामने खड़े खतरे को समझ जाएं तो निश्चित तौर पर भाजपा पराजित हो सकती है। भविष्य के चुनावों में भी भाजपा की हार होगी।’’

तिहाड़ से छूटने के बाद देश के पूर्व गृहमंत्री एवं वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने देश को गर्त में डाल दिया। अर्थव्यवस्था का बुरा हाल कर दिया।

इस बीच, झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन के बढ़त की ओर लगातार बढ़ने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को उम्मीद जताई कि राज्य में इस गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा, ‘‘हमने लोगों के जीवन को छूने वाले मुद्दे उठाते हुए चुनाव लड़ा। हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिा की, लेकिन लोग उनके साथ नहीं गए।’’ सिंह ने कहा, ‘‘हमने पहले ही घोषणा की है कि सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे।’’ झारखंड के लिए कांग्रेस के समन्वयक अजय शर्मा ने कहा कि यह भाजपा के भ्रष्टाचार और अहंकार की हार है। उन्होंने कहा ‘‘भाजपा ने उन भ्रष्ट उम्मीदवारों को टिकट दिया जिन्हें लोगों ने नकार दिया। कांग्रेस ने लोगों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रखा और आम आदमी की वह समस्याएं उठाई जिन्हें भाजपा हल करने में नाकाम रही।’’ 

 

Web Title: Jharkhand Results: P Chidambaram Dented in Haryana, Denied in Maharashtra, Defeated in Jharkhand That is the story of the BJP in 2019.

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे