झारखंड: हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात, 29 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 24, 2019 10:06 PM2019-12-24T22:06:27+5:302019-12-24T22:06:27+5:30

उन्होंने कहा कि हमने 50 विधायकों के समर्थन से झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया। हमने राज्यपाल से निवेदन किया है कि हमें राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।

Jharkhand Mukti Morcha's (JMM) Hemant Soren: The oath taking ceremony will take place on December 29th. #Jharkhand | झारखंड: हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात, 29 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

झारखंड: हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात, 29 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

Highlightsसोरेन ने कहा कि नई सरकार का शपथग्रहण 29 दिसंबर को होगा।हेमंत सोरेन मंगलवार रात सात बजे गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज रात रांची में राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि हमने 50 विधायकों के समर्थन से झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया। हमने राज्यपाल से निवेदन किया है कि हमें राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।

इसके आगे सोरेन ने कहा कि नई सरकार का शपथग्रहण 29 दिसंबर को होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन मंगलवार रात सात बजे गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। 

राजभवन के सूत्रों ने बताया था कि झारखंड विधानसभा के चुनावों में विजयी विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से आज रात आठ बजे मिलने का समय लिया था।  सरकार की संरचना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और हेमंत सोरेन ने बताया कि इसपर विस्तृत चर्चा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद होगी। इससे पहले झामुमो ने मंगलवार को शिबू सोरेन के आवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी है जो इस समय जारी है।

Web Title: Jharkhand Mukti Morcha's (JMM) Hemant Soren: The oath taking ceremony will take place on December 29th. #Jharkhand

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे