लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनावः हर दल में उठापटक तेज, झामुमो सचिव ने पार्टी छोड़ी, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम JMM में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2019 08:19 IST

झामुमो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की उपस्थिति में बैद्यनाथ राम झामुमो में शामिल हो गये। बाद में झामुमो ने राम को अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित लातेहार सीट से अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को सोमवार को लिखे पत्र में अख्तर ने कहा है, ‘‘वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा केंद्रीय सचिव का पद छोड़ रहे हैं।उनके त्यागपत्र की एक प्रति मीडिया को जारी की गयी है। हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है।

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी के सचिव अकील अख्तर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है।

पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को सोमवार को लिखे पत्र में अख्तर ने कहा है, ‘‘वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा केंद्रीय सचिव का पद छोड़ रहे हैं।’’ उनके त्यागपत्र की एक प्रति मीडिया को जारी की गयी है। हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है। अख्तर के विश्वस्त सहयोगी ने बताया कि वह बुधवार को संभवत: आजसू में शामिल हो सकते हैं। 

भाजपा नेता बैद्यनाथ राम झामुमो में शामिल, लातेहार से टिकट मिला

भाजपा नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गये और झामुमो ने उन्हें लातेहार सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है जहां प्रथम चरण में चुनाव होने हैं।

झामुमो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की उपस्थिति में बैद्यनाथ राम झामुमो में शामिल हो गये। बाद में झामुमो ने राम को अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित लातेहार सीट से अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी।

इस सीट के लिए नामांकन का अंतिम दिन कल है और प्रथम चरण में 30 नवंबर को वहां मतदान होना है। भाजपा ने लातेहार से प्रकाश राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अप्रैल, 2013 में दो शादियों के आरोप में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। बाद में उनका निलंबन वापस हो गया था। वैद्यनाथ राम पहले जदयू में थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे। राम प्रदेश में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 

टॅग्स :इंडियाझारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड मुक्ति मोर्चारघुवर दासशिबू सोरेनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा