लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषदः सांबा और रियासी में भाजपा ने किया कब्जा, गुपकर गठबंधन ने अनंतनाग में चुनाव जीता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 11, 2021 17:19 IST

जिला विकास परिषद चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद जम्मू क्षेत्र के उधमपुर और डोडा जिलों में भाजपा सदस्य अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन में छह दल शामिल हैं। यह पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग कर रहा है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में गठबंधन ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, दोनों ही पदों पर जीत दर्ज की।गठबंधन में नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भी शामिल हैं।

श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव हुआ, जिसमें गुपकर गठबंधन ने जीत हासिल की।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गठबंधन में छह दल शामिल हैं। यह पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए (डीडीसी अध्यक्ष पद के लिए) चौथे चरण के चुनाव के तहत दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में गठबंधन ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, दोनों ही पदों पर जीत दर्ज की।

गठबंधन में नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भी शामिल हैं। गठबंधन ने नेकां उम्मीदवार को अध्यक्ष पद के लिए और पीडीपी उम्मीदवार को उपाध्यक्ष पद के लिए इस चुनाव में उतारा था। कुलगाम, गंदेरबल और पुलवामा के बाद गठबंधन ने अध्यक्ष पद पर यह चौथी जीत दर्ज की है।

सांबा और रियासी में भाजपा ने डीडीसी अध्यक्ष सीट अपने नाम किया

भाजपा ने सांबा और रियासी जिलों में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत हासिल की है। अधिकारियों ने बताया कि सांबा में भाजपा के एक डीडीसी सदस्य को उपाध्यक्ष पद पर भी जीत मिली है। हालांकि रियासी जिले में इस पद पर उनके साथी को जीत नहीं मिल सकी और वह एक स्वतंत्र उम्मीदवार से हार गए।

पीएजीडी ने कश्मीर के दो जिलों में डीडीसी अध्यक्ष पद का चुनाव जीता

जम्मू-कश्मीर में छह राजनीतिक दलों के गठबंधन पीएजीडी ने घाटी के दो जिलों में बुधवार के हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी) अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत हासिल की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार को चुनाव के तीसरे चरण में कश्मीर घाटी के दो जिलों गंदेरबल और पुलवामा में चुनाव कराया गया था।

दोनों स्थानों पर पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) ने जीत हासिल की है। इस गठबंधन में नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि गंदेरबल में नेशनल कांफ्रेंस तो पुलवामा में पीडीपी उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है।

उन्होंने कहा कि मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में नेशनल कांफ्रेस की उम्मीदवार नुजहत अशफाक ने अध्यक्ष पद जबकि पीडीपी उम्मीदवार बिलाल अहमद शेख ने उपाध्यक्ष पद के चुनाव में जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पीडीपी उम्मीदवार सैयद बारी अंद्राबी को अध्यक्ष जबकि नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार मुख्तार अहमद बांद को उपाध्यक्ष चुना गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा