लाइव न्यूज़ :

जलगांव महानगर पालिकाः 27 भाजपा पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग, शिवसेना ने मेयर पद पर किया कब्जा, AIMIM ने दिया साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2021 14:09 IST

Jalgaon Mayor Election: शिवसेना की प्रत्याशी जयश्री महाजन 45 वोटों से जीतने के बाद महापौर चुनी गईं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के 15, एआईएमआईएम के तीन और भाजपा के 27 बागी पार्षदों के वोट मिले।भाजपा उम्मीदवार प्रतिभा कापसे को 30 वोट मिले। एकनाथ खड़से ने दावा किया कि भाजपा के पार्षद पिछले ढाई वर्षों से परेशान थे।

Jalgaon Mayor Election: जलगांव महानगरपालिका में महापौर के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि पार्टी के 27 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की।

शिवसेना की प्रत्याशी जयश्री महाजन 45 वोटों से जीतने के बाद महापौर चुनी गईं। 75 सदस्यीय नगर निकाय में भाजपा 57 पार्षदों के साथ सत्ता में है। इसे कई वर्षों से पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। चुनाव में शिवसेना की जयश्री महाजन महापौर चुनी गईं जबकि भाजपा के बागी कुलभूषण पाटिल को उपमहापौर चुना गया।

महाजन को शिवसेना के 15, एआईएमआईएम के तीन और भाजपा के 27 बागी पार्षदों के वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार प्रतिभा कापसे को 30 वोट मिले, पिछले वर्ष अक्तूबर में भाजपा छोड़कर राकांपा में शामिल हुए एकनाथ खड़से ने दावा किया कि भाजपा के पार्षद पिछले ढाई वर्षों से परेशान थे।

भाजपा नेता गिरीश महाजन का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया, ''चूंकि भाजपा दो-ढाई साल पहले सत्ता में आई थी, इसलिए वह अहंकारी हो गई और उसने शहर के विकास के लिए काम नहीं किया। भाजपा के अपने नगरसेवक पार्टी नेताओं को सबक सिखाना चाहते थे।'' खड़से ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से 10 दिन पहले मुलाकात की थी और जलगांव की स्थिति पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे और विनायक राऊत भी मौजूद थे।

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टीमुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा