लाइव न्यूज़ :

जयराम रमेश ने वेंकैया नायडू को लिखा पत्र, कहा- फिर शुरू हो संसद सत्र, बीजेपी ने किया पलटवार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 7, 2018 15:51 IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सभापति वेंकैया नायडू से निवेदन करते हुए कहा है कि वे सरकार को दो हफ्ते का संसद सत्र बुलाने के लिए राजी करें।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने सभापति से निवेदन करते हुए कहा है कि वे सरकार को दो हफ्ते का संसद सत्र बुलाने के लिए राजी करें। सरकार अहम मुद्दों पर चर्चा और बिल पास करने के लिए मई-जून में दो हफ्ते का सत्र बुलाए। 

जयराम के इस पत्र पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कांग्रेस पर पलवटवार करते हुए कहा है कि पहले तो वे लोग सत्र नहीं चलने देते हैं और अब एक नए सत्र की मांग कर रहे हैं।   बता दें कि 5 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र का दूसरा हिस्सा छुट्टियों को छोड़कर 23 दिनों का था। इस दौरान संसद काफी हंगामा हुआ जिसके चलते अधिकतर समय सदन की कार्यवाही ठप रही और लोकसभा में सिर्फ पांच बिल ही पास हो सके। इनमें वित्त विधेयक भी शामिल है। इस दौरान लोकसभा में करीब 28 विधेयक पेश किए जाने थे।

वहीं राज्यसभा के एजेंडे में 39 विधेयक शामिल थे। वहीं राज्यसभा से सिर्फ एक ग्रेच्युटी भुगतान संशोधन विधेयक 2017 ही पारित हो सका। कामकाज के लिहाज से यह सत्र बीते 10 साल का सबसे हंगामेदार सत्र साबित हुआ।

टॅग्स :वेंकैंया नायडूकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा