इनेलो ने 64 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, अभय चौटाला ऐलनाबाद से उम्मीदवार, 12 महिलाओं के नाम शामिल

By भाषा | Published: October 2, 2019 08:07 PM2019-10-02T20:07:57+5:302019-10-02T20:07:57+5:30

इनेलो अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की अध्यक्षता में दिल्ली में पार्टी की चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी. डी. ढालिया ने कहा कि पहली सूची में 12 महिलाओं के नाम शामिल हैं।

INLD released first list of 64 candidates, candidates from Abhay Chautala Ellenabad, names of 12 women included | इनेलो ने 64 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, अभय चौटाला ऐलनाबाद से उम्मीदवार, 12 महिलाओं के नाम शामिल

ओ पी चौटाला ने 25 सितंबर को घोषणा की थी कि पार्टी टिकट वितरण में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी।

Highlightsउन्होंने कहा कि पार्टी ने समाज के विभिन्न वर्गों का ख्याल रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया।पूर्व विधायक दिलबाग सिंह यमुनानगर से चुनाव लड़ेंगे।

हरियाणा में विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने बुधवार को 64 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी के वरिष्ठ नेता और ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला इस बार भी इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इनेलो अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की अध्यक्षता में दिल्ली में पार्टी की चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी. डी. ढालिया ने कहा कि पहली सूची में 12 महिलाओं के नाम शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने समाज के विभिन्न वर्गों का ख्याल रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह यमुनानगर से चुनाव लड़ेंगे। ओ पी चौटाला ने 25 सितंबर को घोषणा की थी कि पार्टी टिकट वितरण में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी।

चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल की सजा काट रहे हैं लेकिन फिलहाल पैरोल पर बाहर हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को 27 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की जिसमें दो महिलाओं के नाम शामिल हैं। इससे पहले मायावती नीत पार्टी ने 41 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिये 21 अक्टूबर को मतदान होना है और 24 अक्टूब को नतीजे घोषित किये जाएंगे। 

Web Title: INLD released first list of 64 candidates, candidates from Abhay Chautala Ellenabad, names of 12 women included

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे