लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में कांग्रेस नेता शिवकुमार ने थमा जदएस का झंडा, वीडियो में सिद्धरमैया कर रहे हैं डीके की आलोचना

By भाषा | Updated: October 28, 2019 17:49 IST

वह तिहाड़ जेल में बंद थे। वापसी पर जोरदार स्वागत हुआ, जहां इंतजार कांग्रेस नेताओं के अलावा जद(एस) के लोग भी कर रहे थे। वह जब फूलों से सजी गाड़ी में जुलूस में चल रहे थे उसी दौरान जद(एस) कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता को अपनी पार्टी का झंडा दिया जिसे उन्होंने स्वीकार किया, कुछ देर लहराया और फिर उसे कार्यकर्ता को वापस कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सिद्धरमैया निजी बातचीत में शिवकुमार की आलोचना कर रहे हैं। शिवकुमार ने कहा, ‘‘...मैं जहां भी जाता हूं, लोग मुझे तमाम तरीके के झंडे देते हैं.. लोग कन्नड़ झंडे भी देते हैं।

धन शोधन मामले में जमानत मिलने के बाद दिल्ली से यहां लौटने पर जद(एस) का झंडा पकड़ने को लेकर कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार को उनकी पार्टी के कुछ नेताओं की आलोचना झेलनी पड़ी है।

शिवकुमार को ईडी ने गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद थे। वह शनिवार को यहां लौटे। वापसी पर उनका जोरदार स्वागत हुआ, जहां उनका इंतजार कांग्रेस नेताओं के अलावा जद(एस) के लोग भी कर रहे थे। वह जब फूलों से सजी गाड़ी में जुलूस में चल रहे थे उसी दौरान जद(एस) कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता को अपनी पार्टी का झंडा दिया जिसे उन्होंने स्वीकार किया, कुछ देर लहराया और फिर उसे कार्यकर्ता को वापस कर दिया।

घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां तक की सोशल मीडिया में एक और वीडियो चल रहा है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सिद्धरमैया निजी बातचीत में शिवकुमार की आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में सिद्धरमैया यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि भाजपा का समर्थन करने वाला लिंगायत समुदाय अब समुदाय के प्रतिष्ठित नेता और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से अलग हो रहा है, वहीं वोक्कालिगा समुदाय जद(एस) और एच डी कुमारस्वामी से दूरी बना रहा है।

जद(स) का झंडा पकड़ने की घटना पर अपना बचाव करते हुए शिवकुमार ने कहा, ‘‘...मैं जहां भी जाता हूं, लोग मुझे तमाम तरीके के झंडे देते हैं.. लोग कन्नड़ झंडे भी देते हैं। सभी तरह के लोग मुझसे मिलने आते हैं। अभी भी जद(एस) के तीन विधायक मुझसे मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं। क्या मैं उनसे कह सकता हूं कि वे मत आएं?’’

शिवकुमार ने कहा कि झंडा पकड़ना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है क्योंकि वह ‘जन्मजात कांग्रेसी’ हैं। उन्होंने स्पष्टीकरण दिया, ‘‘मैं सीधे कांग्रेस कार्यालय आया जो मेरे लिए मंदिर है।’’ सिद्धरमैया ने उनके निजी संवाद का वीडियो सार्वजनिक करने को शरारत बताया। वहीं, शिवकुमार ने कहा कि सिद्धरमैया उनसे बहुत प्यार करते हैं। 

टॅग्स :इंडियाजनता दल (सेकुलर)कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सिद्धारमैयाबीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामीकर्नाटकप्रवर्तन निदेशालयसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा