लाइव न्यूज़ :

झामुमो से टिकट चाहिए तो इच्छुक लोगों को पार्टी फंड में देना होगा 51 हजार रुपये का ‘शगुन’

By भाषा | Updated: November 8, 2019 18:23 IST

झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी कोई कॉरपोरेट पार्टी नहीं है। उसे चुनाव लड़ने के लिए धन की आवश्यकता होगी और इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी टिकट के इच्छुक लोगों से सहयोग राशि के रूप में पार्टी फंड में 51 हजार रुपये जमा कराने को कह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देझामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी कोई कॉरपोरेट पार्टी नहीं है।पिछले चुनावों में भी झामुमो ने टिकटार्थियों से सहयोग राशि ली थी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी से टिकट पाने के इच्छुक लोगों को कहा है कि उन्हें अपनी अर्जी के साथ ही पार्टी फंड में 51 हजार रुपये का ‘शगुन’ जमा कराना होगा।

झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी कोई कॉरपोरेट पार्टी नहीं है। उसे चुनाव लड़ने के लिए धन की आवश्यकता होगी और इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी टिकट के इच्छुक लोगों से सहयोग राशि के रूप में पार्टी फंड में 51 हजार रुपये जमा कराने को कह रही है।

पांडेय ने कहा कि झामुमो का यह फैसला नया नहीं है। पिछले चुनावों में भी झामुमो ने टिकटार्थियों से सहयोग राशि ली थी। उन्होंने कहा कि चुनाव दर चुनाव यह राशि बढ़ायी गयी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में यह सहयोग राशि पांच हजार रुपये थी। बाद में वह 10 हजर रुपये, फिर 15 और फिर 21 हजार रुपये हुई। उन्होंने कहा कि झामुमो के उम्मीदवारों की पहली सूची शीघ्र जारी की जायेगी। 

टॅग्स :इंडियाझारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड मुक्ति मोर्चाशिबू सोरेनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा