लाइव न्यूज़ :

जरूरत पड़ी तो तिब्बत में कृत्रिम झील के मुद्दे पर चीन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाया जाए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: August 10, 2020 01:34 IST

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा, ‘‘तिब्बत में यारलुंग सांगपो नदी पर अरुणाचल प्रदेश के ऊपर के क्षेत्र में एक बहुत खतरनाक कृत्रिम झील अस्तित्व में आई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा कि तिब्बत में ‘बहुत खतरनाक’ कृत्रिम झील बनने के मुद्दे पर चीन को अंतरराष्ट्रीय विवाद समाधान मंच पर लाना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि इसे शक्तिशाली ‘जल बम’ कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी।

नई दिल्ली।कांग्रेस ने रविवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार को तिब्बत में ‘बहुत खतरनाक’ कृत्रिम झील बनने के मुद्दे पर चीन को अंतरराष्ट्रीय विवाद समाधान मंच पर लाना चाहिए। यह झील अरुणाचल प्रदेश के लिये खतरा हो सकती है। कांग्रेस ने रणनीतिक मुद्दों से निपटने के तरीकों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी राष्ट्रवाद और ‘56 इंच का सीना’ वाली बातें खोखले नारे और दावे साबित हो रही हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने तिब्बत में यारलुंग सांगपो नदी पर बनी झील से अरुणाचल प्रदेश को खतरे का, लद्दाख के देपसांग इलाके में बड़ी संख्या में चीनी सैनिकों की मौजूदगी और कुछ भारतीय क्षेत्रों पर नेपाल के दावे का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को ऐसे गंभीर मुद्दों पर स्थिति साफ करनी चाहिए और इन्हें सुलझाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘तिब्बत में यारलुंग सांगपो नदी पर अरुणाचल प्रदेश के ऊपर के क्षेत्र में एक बहुत खतरनाक कृत्रिम झील अस्तित्व में आई है।’’ सिंघवी ने कहा कि इसे शक्तिशाली ‘जल बम’ कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मामूली सी दरार या जानबूझकर तोड़फोड़ से अरुणाचल प्रदेश और पूरे सियांग बेसिन में बाढ़ आ जाएगी।’’

अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के बाद अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी घाटी क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में तिब्बत में कृत्रिम झील बनने के बारे में जानकारी दी है। सिंघवी ने हालांकि कहा कि सरकार को अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक स्तर पर और कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर जरूरत पड़ी तो चीन को अंतरराष्ट्रीय विवाद समाधान मंच पर लाना होगा।’’

टॅग्स :कांग्रेसचीनलद्दाखइंडियाअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है