लाइव न्यूज़ :

मुझे कोई जानकारी नहीं है सीएम नारायणसामी किस देश की यात्रा पर हैंः किरण बेदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2019 13:32 IST

मुख्यमंत्री नारायणसामी, उद्योग मंत्री एमओएचएफ शाहजहां और विधायक व उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष आर सिवा के साथ सिंगापुर की यात्रा पर हैं, जहां वे उद्योगपतियों से केंद्र शासित प्रदेश में निवेश लाने के लिए चर्चा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री, उपराज्यपाल पर निर्वाचित सरकार के कामकाज में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते रहते हैं।उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सिंगापुर की निजी यात्रा पर हैं, लेकिन वहां वह सरकारी काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी की सिंगापुर यात्रा के बीच पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री ने यात्रा से पहले संबंधित प्राधिकारी से जरूरी मंजूरी ली थी?

मुख्यमंत्री नारायणसामी, उद्योग मंत्री एमओएचएफ शाहजहां और विधायक व उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष आर सिवा के साथ सिंगापुर की यात्रा पर हैं, जहां वे उद्योगपतियों से केंद्र शासित प्रदेश में निवेश लाने के लिए चर्चा कर रहे हैं। गौरतलब है कि बेदी और नारायणसामी के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर आपस में टकराव चल रहा है।

मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल पर निर्वाचित सरकार के कामकाज में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते रहते हैं। इस आरोप का बेदी ने खंडन किया है। बेदी ने व्हाट्सऐप्प पर भेजे एक संदेश में कहा कि उन्हें नारायणसामी की विदेश यात्रा के बारे में मीडिया से जानकारी मिली है और वह उनकी विदेश यात्रा को लेकर भारत सरकार को रिपोर्ट करने के लिए ‘मजबूर’ हैं।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सिंगापुर की निजी यात्रा पर हैं, लेकिन वहां वह सरकारी काम कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘ नियमों के मुताबिक, सरकार में शामिल हर किसी को नियुक्ति करने वाले प्राधिकरण से पूर्व मंजूरी लेनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के संदर्भ में, राष्ट्रपति नियुक्ति करने वाले प्राधिकरण हैं। इस बात की जानकारी नहीं है कि क्या मुख्यमंत्री ने अपनी मौजूदा और अन्य यात्राओं के लिए इजाजत ली थी। ’’ 

टॅग्स :इंडियाकिरण बेदीपुडुचेरीवी नारायणस्वामीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा