लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन को भरोसा, झारखंड जल्द हो जाएगा कोरोना वायरस से मुक्त, ट्वीट कर कही ये बात

By भाषा | Updated: April 30, 2020 13:14 IST

हेमंत सोरेन कहा है कि उन्हें भरोसा है कि झारखंड कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो जाएगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले दो दिन में केवल 2-2 कोरोना केस आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन का ट्वीट- झारखंड बहुत जल्द कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो जायेगासोरेन ने कहा कि राज्य में टेस्टिंग की संख्या बढ़ी है और गांव में भी स्क्रीनिंग हो रही है

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में विगत दो दिन में मात्र दो-दो कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है जो बहुत राहत की बात है और इससे हमारा विश्वास दृढ़ हुआ है कि राज्य बहुत जल्द कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो जायेगा।

मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्वीट कर कहा, 'हम सभी के लिए यह राहत की बात है कि दो दिनों से सिर्फ 2-2 कोरोना संक्रमित मामले सामने आये हैं।' उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक ओर जांच की संख्या में इजाफा किया है, वहीं दूसरी ओर सखी मंडल की बहनों, पंचायती राज संस्थाओं एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से सरकार गांव-गांव पहुंच कर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त अभियान के तहत हम लॉकडाउन खुलने से पूर्व झारखंड के सभी गांवों तक पहुँचेंगे। उन्होंने कहा, 'देश के हर हिस्से से प्रत्येक झारखंड वासी को वापस लाकर उन्हें पूरी तरह पृथक-वास में रखने के बाद ही सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुक्त होगी। आगे चुनौतियां हैं, लेकिन झारखंड वासियों ने जिस तरह सरकार के प्रति अपना समर्थन दिखाया है, वह सराहनीय है। इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही भरोसा दिलाता हूं कि आपके समर्थन से झारखंड जल्द कोरोना वायरस मुक्त राज्य बनेगा।' 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा