लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने बालाकोट को लेकर पीएम मोदी पर बोला हमला

By भाषा | Updated: April 19, 2019 19:11 IST

कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे बात करते हैं जैसे पाकिस्तान डर से थरथर कांप रहा हो। जदएस नेता ने कहा कि वह इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री मोदी से कहीं ज्यादा बड़ा नेता मानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहुबली में कुमारस्वामी ने कहा कि हमें हवाई हमलों के बारे में कुछ नहीं पता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह बालाकोट हवाई हमले का पूरा ब्योरा साझा नहीं कर रहे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह बालाकोट हवाई हमले का पूरा ब्योरा साझा नहीं कर रहे।

कुमारस्वामी ने यह बयान तब दिया है जब मोदी ने गुरुवार को बेलगावी और चिक्कोडी में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला बोला था।

हवाई हमलों को ज्यादा प्रचारित नहीं किया जाना चाहिए

मोदी ने यह बयान देने पर कुमारस्वामी पर हमला बोला था कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों के खिलाफ किए गए हवाई हमलों को ज्यादा प्रचारित नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे वोट बैंक के नाराज होने का डर है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अब मुझे यह बताएं कि कांग्रेस और जदएस का वोट बैंक कहां है? बगलकोट में या बालाकोट में? यह कांग्रेस-जदएस को तय करना है।

हमें हवाई हमलों के बारे में कुछ नहीं पता

हुबली में कुमारस्वामी ने कहा कि हमें हवाई हमलों के बारे में कुछ नहीं पता। हमने सिर्फ अखबारों में पढ़ा है। आपने (मोदी ने) हवाई हमलों के बारे में भारत के लोगों को पूरी जानकारी नहीं दी है।

 उन्होंने कहा, ‘‘वह (मोदी) इसे ऐसे प्रचारित करते हैं, जैसे उन्होंने खुद ही हवाई हमलों को अंजाम दिया और जैसे किसी ने इससे पहले पाकिस्तान की सीमा पार नहीं की।’’

कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे बात करते हैं जैसे पाकिस्तान डर से थरथर कांप रहा हो। जदएस नेता ने कहा कि वह इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री मोदी से कहीं ज्यादा बड़ा नेता मानते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश बनाया? यह इंदिरा गांधी का तोहफा है। आपने (मोदी ने) किया ही क्या है?’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019एचडी कुमारस्वामीमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

भारतसरकार की नीतियां तो मजबूत, क्रियान्वयन कठिन परीक्षा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा