लाइव न्यूज़ :

डीजीपी को लेकर सीएम खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के बीच बढ़ी तनातनी, जानिए क्या है पूरा मामला

By बलवंत तक्षक | Updated: March 2, 2021 16:09 IST

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव को सेवा विस्तार मिलने के बाद, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने गृह सचिव से पद के लिए योग्य अधिकारी "तत्काल" खोजने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है.

Open in App
ठळक मुद्देमनोज यादव ने 21 फरवरी 2019 को डीजीपी का पदभार संभाला था.मनोज यादव ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है.भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े हरियाणा में संगठन की बैठक के सिलिसले में चंडीगढ़ आए हुए हैं.

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के बीच डीजीपी मनोज यादव को लेकर चल रहा विवाद भाजपा आलाकमान तक पहुंच गया है.

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े हरियाणा में संगठन की बैठक के सिलिसले में चंडीगढ़ आए हुए हैं. इस दौरान तावड़े का विज से मिलने का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, लेकिन विज ने बंद कमरे में करीब एक घंटे तक तावड़े से मंत्रणा की.

खट्टर की तरफ से डीजीपी यादव को पद पर बनाए रखने का बयान दिए जाने के बाद विज नाराज हैं. विज और तावड़े के बीच बैठक को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, विज ने बैठक के बाद सफाई दी कि डीजीपी के मुद्दे पर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई.

माना जा रहा है कि विज के नाराजगी जाहिर करने के बाद पार्टी आलाकमान की ओर से तावड़े को इस बारे में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. मामला गृह विभाग से जुड़ा होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा तक भी पहुंच चुका है. विज जल्दी से हार मानने वालों में नहीं हैं.

यह है मुद्दा ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अगले कुछ दिनों में भाजपा आलाकमान की तरफ से इस मामले में दखल दिया जा सकता है. मुख्यमंत्री डीजीपी मनोज यादव को हरियाणा में रखने के पक्ष में हैं, जबकि विज उन्हें हटाकर केंद्र में भेजने पर अड़े हुए हैं. अनिल विज इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार के पत्रों का हवाला देकर गृह सचिव राजीव अरोड़ा से जवाब भी मांग चुके हैं. विज को अब गृह सचिव के जवाब का इंतजार है.

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टीअनिल विजचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा