लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायकों ने रस्सी से खींचा

By बलवंत तक्षक | Updated: March 9, 2021 07:50 IST

भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस विधायक लगातार उनके ट्रैक्टर से बंधी रस्सी खींचते रहे और विधानसभा तक पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ट्रैक्टर विधानसभा तक कांग्रेसी विधायक खींचकर ले आएइस दौरान हुड्डा ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए थे, हरियाणा में चल रहा है विधानसभा का बजट सत्र

चंडीगढ़: ट्रैक्टर में डीजल नहीं हो और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ड्राइविंग सीट पर बैठे हों तो कैसे विधानसभा पहुंचा जा सकता है? यह दृश्य था पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के चौक के पास का.

हुड्डा के इस ट्रैक्टर को रस्से से बांध कर कांग्रेस विधायक विधानसभा तक ले गए. बजट सत्र का सोमवार को दूसरा दिन था. कांग्रेस ने यह प्रदर्शन बढ़ती महंगाई को लेकर किया.

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस विधायक सड़कों पर उतरे. एक ट्रैक्टर विधानसभा के बाहर लाया गया. हुड्डा इस पर सवार हुए. बिना डीजल के ट्रैक्टर चल नहीं सकता था. इसलिए इसे कांग्रेस विधायकों ने हल में जुते बैलों की तरह खींचा. कांग्रेस विधायक जब विधानसभा परिसर तक पहुंचे, पसीने-पसीने हो चुके थे.

ट्रैक्टर खींचने वाली महिला विधायकों में शकुंतला खटक सबसे आगे थी. विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद भी ट्रैक्टर खींचने वाले विधायकों में शामिल थे.

ट्रैक्टर के आगे-पीछे चल रहे कांग्रेस विधायकों ने अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां पकड़ी हुई थी. इन तख्तियों पर नारे लिखे थे, महंगा डीजल, महंगा तेल, भाजपा का देखो खेल, क्या यही अच्छे दिन हैं? मोदी सरकार, है, हाय-हाय.

इस दौरान ट्रैक्टर को पुलिस ने दो जगह रोका, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''मैं चाहे पैदल जाऊं, चाहे साइकिल से, कार से जाऊं या फिर ट्रैक्टर से, यह मेरी मर्जी है. पुलिस को हमें रास्ते में रोकने का कोई अधिकार नहीं है.''

हुड्डा के ट्रैक्टर को पहले हाईकोर्ट चौक से थोड़ा आगे रोका गया, फिर विधानसभा परिसर के मुख्य दरवाजे पर. लेकिन हुड्डा ट्रैक्टर से ही विधानसभा पहुंचने पर अड़े रहे. बाद में कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच हुड्डा को ट्रैक्टर पर जाने की इजाजत दे दी गई. करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने में हुड्डा के साथ कांग्रेस विधायकों को करीब एक घंटे का समय लग गया.

टॅग्स :भूपेंद्र सिंह हुड्डाकांग्रेसपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा