लाइव न्यूज़ :

इस कैंसर के पीड़ित हैं गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- परिवार के साथ बिताना चाहते हैं वक्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 28, 2018 08:44 IST

गोवा के सीएम को पैनक्रिएटिक का कैंसर है, इस तथ्य में छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। हांलाकि प्रदेश सरकार ने सीएम की सेहत को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है ना ही किसी भी प्रकार की टिप्पणी ही की है।

Open in App

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बीते कई दिनों से कैंसर से जूझ रहे हैं। ऐसे में अब बताया गया है कि वह  पैनक्रिएटिक कैंसर से ग्रसित हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार (27 अक्टूबर) को को ये बात कही है।

उन्होंने कहा है कि गोवा के सीएम को पैनक्रिएटिक का कैंसर है, इस तथ्य में छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। हांलाकि प्रदेश सरकार ने सीएम की सेहत को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है ना ही किसी भी प्रकार की टिप्पणी ही की है। बीते कुछ समय से गोवा सीएम का दिल्ली के एम्स में इलाज किया जा रहा है।

 इतना ही नहीं विश्वजीत राणे ने कहा है कि वह एक सीएम और एक तथ्य ये है कि वह ठीक नहीं है, लेकिन उनकी मौजूदा स्थिति क्या है? आप जानते हैं कि वह एम्स से वापस आए हैं। वह अपने परिवार के साथ हैं, उन्हें आराम करने दीजिए।

राणे ने कहा कि मेरा मानना है कि गोवा के लोगों की सेवा करने के बाद उनका इतना अधिकार है। उन्होंने ये जवाब  गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र देशप्रभु की उस मांग से जुड़े एक प्रश्न पर दिया जिसमें कहा गया था कि प्रदेश सरकार को बीमार मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की हालत के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

वहीं, पर्रिकर (62) फरवरी के मध्य से बीमार चल रहे हैं और उनका गोवा, मुंबई और अमेरिका सहित कई जगहों के अस्पतालों में इलाज हो चुका है। वह रविवार को दिल्ली से यहां एक विशेष विमान से लौटे। वह दिल्ली के एम्स में अग्नाश्य संबंधी बीमारी का इलाज करा रहे थे।

चोडणकर ने अपने ज्ञापन में कहा, हमने राज्यपाल को पत्र सौंपकर कहा था कि हम सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं और सरकार बनाने के लिए हमारी पार्टी को न्यौता देने के विकल्प पर विचार किये बिना सदन को भंग करने का फैसला नहीं हो।

कांग्रेस ने पिछले महीने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर उनसे विधानसभा भंग नहीं करने तथा इसके बजाय उनकी पार्टी को वैकल्पिक सरकार बनाने का न्यौता देने का अनुरोध किया था। इस बीच, गोवा में कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को यहां बैठक करके पर्रिकर की बीमारी के बीच राज्य में पैदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

राजनीति अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत