लाइव न्यूज़ :

गिरीश चोडणकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया

By भारती द्विवेदी | Updated: April 26, 2018 13:53 IST

गिरीश चोडणकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह शांताराम नाईक का स्थान लेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 26 अप्रैल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गिरीश चोडणकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह शांताराम नाईक का स्थान लेंगे। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने चोडणकर को तत्काल प्रभाव से गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।गहलोत ने कहा, ‘‘पार्टी शांतराम नाइक की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करती है।’’ गौरतलब है कि चोडणकर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव थे और उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के खिलाफ विधानसभा उपचुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे।

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव को लेकर अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी  है। छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ को मध्य प्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैंपेन कमिटी के चैयरमैन बनाया गया है। पार्टी ने अजय सिंह की जगह सांसद कमलनाथ के हाथ में मध्य प्रदेश की कमान सौंपी है। कमलनाथ की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में की जाती है।

हाल ही में इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कमलनाथ ने सीएम पद की दावेदारी पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो खुद के सीएम की रेस में रहने से इंकार नहीं करते हैं। लेकिन वो इसके भूखे नहीं है। अगर पार्टी ंकी तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया को के सीएम कैंडिडेट बनाया जाए तो मुझे इस पर वाकई आपत्त‍ि नहीं है। मैं पार्टी के इस फैसले का स्वागत करूंगा। पार्टी जिसका भी नाम लेगी मै उसको अपना समर्थन दूंगा। पिछले पंद्रह सालों से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ये तीसरा कार्यकाल है। कांग्रेस इस बार पूरे जोर-शोर से सत्ता में वापस आने की कोशिश कर रही है। कमलनाथ किसानों से लेकर कई मुद्दों पर शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।

PTI Input 

टॅग्स :कांग्रेसगोवाराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी की टीम बिहार को हैदराबाद ने 7 विकेट से हराया, कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने खेली 28 गेंदों में 51 रन की पारी, जम्मू-कश्मीर को 7 विकेट से करारी शिकस्त

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा