लाइव न्यूज़ :

थरूर के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- ये हिन्दुस्तान है, अगर पाकिस्तान होता तो जुबान को चुप कर दिया गया होता

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 28, 2018 19:47 IST

शशि थरूर ने कहा था कि आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के एक सूत्र ने एक पत्रकार को कहा कि मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं जिसे आप अपने हाथ से न तो हटा सकते हो और न ही चप्पल से मार सकते हो।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया देने में देर नहीं लगाई। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। साथ ही साथ रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से मांफी मांगने की मांग की है। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'ये हिन्दुस्तान है, अगर पाकिस्तान होता तो शशि थरूर की जुबान को चुप कर दिया गया होता। उन्होंने पीएम की अपमान नहीं किया, करोड़ों हिन्दुओं और भगवान शिव को अपमानित किया है। मैं इतना ही कहूंगा कि हद की सीमा पार कर रही है अब कांग्रेस।'वहीं रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'खुद को शिव भक्त बताने वाले राहुल गांधी को थरूर द्वारा भगवान महादेव को लेकर कई गई शर्मनाक टिप्पणी और निंदा करने के लिए माफी मांगना चाहिए।'

आपको बता दें कि शशि थरूर ने कहा था कि आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के एक सूत्र ने एक पत्रकार को कहा कि मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं जिसे आप अपने हाथ से न तो हटा सकते हो और न ही चप्पल से मार सकते हो। उन्होंने ये बयान शनिवार को बेंगलुरु में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल में दिया था।

यह पहला मौका नहीं था जब शशि थरूर ने पीएम मोदी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की। इससे पहले भी उन्होंने यह कहकर नये विवाद को जन्म दे दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपनी यात्राओं के दौरान ‘‘अजीब सी’’ नगा और दूसरी टोपियां पहनते हैं, लेकिन मुसलमानों की टोपी पहनने से मना कर देते हैं।  

वहीं, उन्होंने हाल में कहा था कि भाजपा सत्ता में लौटी तो संविधान को दोबारा लिखेगी और ‘‘हिंदू पाकिस्तान’’ के निर्माण का रास्ता तैयार करेगी। उनकी इस टिप्पणी को लेकर भी विवाद हुआ था। उन्होंने कहा था कि मोदी हरे रंग से परहेज करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह रंग मुस्लिम तुष्टीकरण से जुड़ा है। थरूर ने कहा था किवह हरा रंग पहनने से क्यों इनकार करते हैं, वह रंग जिसके बारे में उनका कहना है कि यह मुस्लिम तुष्टीकरण से जुड़ा है? यह किस तरह की बात है?

टॅग्स :गिरिराज सिंहशशि थरूरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा