लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की 'भाजपा के साथ मिलीभगत' की टिप्पणी पर बोले गुलाम नबी आजाद, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा

By सुमित राय | Updated: August 24, 2020 14:40 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी के आरोप पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि अगर बीजेपी से मिलीभगत की बात साबित हो गई तो इस्तीफा दे दूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद ने कहा कि अगर राहुल गांधी की टिप्पणी सही साबित हुई तो वे इस्तीफा दे देंगे।कपिल सिब्बल ने कहा कि उन्होंने पिछले 30 सालों में उन्होंने कभी बीजेपी के पक्ष में बात नहीं की।

कांग्रेस नेतृत्व के भविष्य को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कि जरिए कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हो रही है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ नेताओं द्वारा पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखने पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि अगर आरोप साबित हुआ तो इस्तीफा दे देंगे।

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, "कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दौरान गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अगर राहुल गांधी की 'भाजपा के साथ मिलीभगत' की टिप्पणी सही साबित हुई तो वे इस्तीफा दे देंगे।"

राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी अपना नाराजगी जताई और ट्वीट कर कहा कि पिछले 30 सालों से मैंने बीजेपी के पक्ष में कोई बयान तक नहीं दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, "राहुल गांधी कहते हैं कि हम बीजेपी से सांठगांठ कर रहे हैं। राजस्थान हाई कोर्ट में हम कांग्रेस पार्टी को बचाने में कामयाब रहे। मणिपुर में मैं बीजेपी सरकार को नीचे लाने के लिए पार्टी का बचाव कर रहा हूं। पिछले 30 साल में किसी भी मुद्दे पर मैंने बीजेपी के पक्ष में कोई बयान नहीं दिया। फिर भी, हम बीजेपी के साथ सांठगांठ कर रहे हैं।"

बता दें कि सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा सोनिया गांधी को लिखी गई चिट्ठी की टाइमिंग पर पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती होने के समय पत्र (पार्टी नेतृत्व पर) क्यों भेजा गया? यह जानकारी सूत्रों ने दी है। राहुल गांधी ने कहा कि जब पार्टी राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में विरोधी ताकतों से लड़ रही थी और सोनिया गांधी अस्वस्थ थीं तो उस समय ऐसा पत्र क्यों लिखा गया? राहुल ने कहा कि बीजेपी के साथ सांठगांठ की गई है।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसराहुल गांधीकपिल सिब्बलसीडब्ल्यूसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील