लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा-अगले लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भी होगी गांधी परिवार की विदाई

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:10 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि 2014 में मुझे उकसाया गया, अपमानित किया गया था। तब मैंने वचन दिया था कि 2019 में अमेठी की सीट जीतकर रहूंगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी में पूर्व भाजपा विधायक जमुना प्रसाद मिश्रा के परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देते हैं और देश में भ्रम फैला रहे हैं तथा झूठा प्रचार कर रहे हैं।गौरीगंज में 79.59 करोड़ रुपये लागत की 67 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

अमेठीः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भी गांधी परिवार की विदाई हो जाएगी।

अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर यहां आईं ईरानी ने आज दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में 79.59 करोड़ रुपये लागत की 67 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

ईरानी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देते हैं और देश में भ्रम फैला रहे हैं तथा झूठा प्रचार कर रहे हैं।’’

उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर किसानों की जमीन हड़पने और उनका हक छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि सोने के महल में रहने वाले किसानों का दर्द कैसे समझेंगे।

ईरानी ने कहा कि अमेठी से गांधी परिवार की विदाई हो चुकी है और 2024 में रायबरेली से भी उसकी विदाई हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करती हैं।

ईरानी ने कहा, ‘‘गांधी खानदान से किसी सामान्य घर की महिला के लिए लड़ना आसान नहीं था। मैंने बहुत अपमान झेला है और गाली सुनी है, लेकिन जनता के प्यार से आज मैं यहां सांसद के रूप मे खड़ी हूँ।’’

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से हार चुकीं ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को इस सीट से पराजित किया था।

ईरानी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार और राहुल गांधी ने जानबूझकर अमेठी में किसानों तथा गरीबों को और अधिक गरीबी की ओर धकेलने का काम किया ताकि उनकी राजनीति यहां चलती रहे।

भाजपा नेता ने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘जिन्होंने कभी गरीबी नहीं देखी, वे गरीबों का दर्द क्या जानेंगे। उन्हें तो दो ‘सीजनी फसलों’ का नाम भी पता नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :स्मृति ईरानीउत्तर प्रदेशअमेठीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा