पूर्व केंद्रीय मंत्री वी धनंजय कुमार का निधन, 1991 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन पुजारी को हराकर रचा था इतिहास

By भाषा | Published: March 4, 2019 11:20 PM2019-03-04T23:20:02+5:302019-03-04T23:20:02+5:30

वी धनंजय कुमार कांग्रेस के सदस्य थे। कुमार वाजपेयी सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री रहे थे। वह चार बार लोकसभा के सदस्य रहे थे। चुनावी राजनीति में उनका सफर 1983 में शुरू हुआ था जब वह पहली बार भाजपा से विधायक बने।

Former Union Minister V Dhananjay Kumar passed away at 67 age | पूर्व केंद्रीय मंत्री वी धनंजय कुमार का निधन, 1991 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन पुजारी को हराकर रचा था इतिहास

पूर्व केंद्रीय मंत्री वी धनंजय कुमार का निधन, 1991 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन पुजारी को हराकर रचा था इतिहास

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे वेनूर धनंजय कुमार का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को मेंगलुरु में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 

वह 67 वर्ष के साथ थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री धनंजय कुमार नहीं रहे।’’ 

कुमार कांग्रेस के सदस्य थे। कुमार वाजपेयी सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री रहे थे। वह चार बार लोकसभा के सदस्य रहे थे। चुनावी राजनीति में उनका सफर 1983 में शुरू हुआ था जब वह पहली बार भाजपा से विधायक बने।

1991 में उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता जर्नादन पुजारी को हराकर एक इतिहास रचा था और तब से वह लगातार चार बार मेंगलुरु से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

कर्नाटक में भाजपा शासन के दौरान वह मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के समीप रहे और जब येदियुरप्पा ने भाजपा से बगावत कर कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी)बनायी तब वह कर्नाटक जनता पार्टी में शामिल हो गये।

येदियुरप्पा के भाजपा में लौट जाने के बाद केजेपी अस्तित्व में नहीं रही और ऐसे में कुमार जनता दल सेकुलर में शामिल हो गये। उन्होंने 2015 में भाजपा में वापसी की लेकिन 2017 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और मेरे करीबी के निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है।’’  कर्नाटक कांग्रेस ने ईश्वर से कुमार के परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और उनके अनुयायियों को दुख की इस घड़ी में आत्मबल देने की कामना की।

Web Title: Former Union Minister V Dhananjay Kumar passed away at 67 age

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे