लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को महिला आयोग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

By बलवंत तक्षक | Updated: March 14, 2021 20:15 IST

नोटिस में लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला विधायकों से रस्सी से ट्रैक्टर खिंचवाने के मामले में क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए?

Open in App
ठळक मुद्देआयोग की कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज दलाल ने हुड्डा से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है.,पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में हुड्डा ने विधानसभा के बाहर ट्रैक्टर पर प्रदर्शन किया था.जाब व हरियाणा हाईकोर्ट चौक से विधानसभा भवन तक कांग्रेस के विधायकों ने रस्सी से ट्रैक्टर खींचा था.

चंडीगढ़ः हरियाणा राज्य महिला आयोग ने नोटिस भेजकर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की परेशानी बढ़ा दी है.

आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज दलाल ने हुड्डा से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है. नोटिस में लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला विधायकों से रस्सी से ट्रैक्टर खिंचवाने के मामले में क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए? दरअसल,पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में हुड्डा ने विधानसभा के बाहर ट्रैक्टर पर प्रदर्शन किया था.

इस ट्रैक्टर में डीजल नहीं था, ऐसे में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट चौक से विधानसभा भवन तक कांग्रेस के विधायकों ने रस्सी से ट्रैक्टर खींचा था. इस ट्रैक्टर को खींचने वालों में कांग्रेस की महिला विधायक शकुंतला खटक और गीता भुक्कल भी शामिल थीं. ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर खुद हुड्डा बैठे हुए थे.

महिला विधायकों से ट्रैक्टर खिंचवाने का हुड्डा का यह वीडियो वायरल हो गया था. वीडियो सामने आने के बाद हुड्डा को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रि या व्यक्त की थी.

रेखा शर्मा ने कहा था कि अगर कोई महिला अपनी आजीविका के लिए कठिन परिश्रम करती है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर एक राजनेता ट्रैक्टर पर बैठा है और एक महिला उसे खींच रही है तो इससे महिला और ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति की मर्यादा गिरती है.

इस बारे में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के बहुत से विधायक रस्सी से ट्रैक्टर को खींच रहे थे. कोई महिला विधायक भी ट्रैक्टर को खींच रही हैं, वे यह देख पाए थे. जो कुछ हुआ, महिला विधायकों ने अपनी स्वेच्छा से किया. उन्होंने किसी महिला विधायक को ट्रैक्टर खींचने के लिए नहीं कहा था.

 

टॅग्स :हरियाणाभूपेंद्र सिंह हुड्डाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा