लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: लालू यादव की सजा पर उबला ट्विटर, यूज़र ने कहा- कांग्रेस राज में रेल में, मोदी राज में जेल में

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 6, 2018 18:35 IST

ट्विटर पर एक शख्स ने चुटकी लेते हुए कहा, तबला सीखने के लिये साढ़े तीन साल का कोर्स और पाँच लाख फीस।

Open in App

चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले से अवैध निकासी मामले में सीबीआई कोर्ट ने शनिवार (छह जनवरी) को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत आठ दोषियों को साढ़े तीन साल की जेल साथ पांच लाख जुर्माने की सजा सुनायी। शनिवार को लालू प्रसाद के अलावा फूलचंद, महेश प्रसाद, सुशील कुमार, सुधीर कुमार और राजाराम को सजा सुनायी गयी। सीबीआई की विशेष अदालत ने 23 दिसंबर को देवघर कोषागार मामले में 22 में 16 आरोपियों को दोषी पाया था। सभी दोषियों ने बिरसा-मुंडा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनी। लालू की सजा का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 

ट्विटर पर एक शख्स ने चुटकी लेते हुए कहा, तबला सीखने के लिये साढ़े तीन साल का कोर्स और पाँच लाख फीस

एक अन्य यूजर ने लिखा, कांग्रेस राज में लालू "रेल" में थे और मोदी राज में "जेल" में हैं...

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, विकास तो दोनों ही पार्टी ने नहीं किया, चुनाव आते ही ड्रामा शुरू होता है।

एक शख्स ने लालू यादव और वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन दिया- कभी नहीं भूलूंगा...कभी माफ नहीं करूंगा।

एक अन्य यूजर ने कुछ ऐसी प्रतीक्रिया जाहिर की...

वहीं लालू प्रसाद यादव के ट्विटर आकाउंट से एक पत्र ट्वीट किया गया। इसमें कैप्शन दिया गया- आप सबों के नाम ये पत्र लिख रहा हूँ और याद कर रहा हूँ अन्याय और ग़ैर बराबरी के खिलाफ

एक क्रिकेट प्रेमी ने कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी-

वीडियो- बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को हुई सजा पर परिचर्चा

 

टॅग्स :चारा घोटालालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा