लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में चुनाव आचार संहिता लागू, राजनीतिक दलों ने किए अपनी-अपनी जीत के दावे

By भाषा | Updated: October 7, 2018 04:47 IST

Chhattisgarh Vidha Sabha Chunao 2018: छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट हैं। जिनमें से 10 अनुसूचित जाति के लिए तथा 29 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। राज्य में वर्ष 2003 से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस चुनाव में राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।

Open in App

रायपुर, सात अक्टूबरः भाजपा, कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी जीत हासिल होने का शनिवार को दावा किया। निर्वाचन आयोग ने राज्य में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और नई राजनीतिक पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ :जे: ने अपनी-अपनी जीत के दावे किये है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के चुनाव की घोषणा किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपूर्व उत्साह के साथ तैयार है। हम छत्तीसगढ़ में ‘65 प्लस’ के लक्ष्य के साथ लगातार चौथी बार सरकार बनायेंगे।

कौशिक ने कहा,‘‘ भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता चुनाव जीतने के बाद से ही अगले चुनाव की तैयारी शुरू कर देते हैं। वहीं, कांग्रेस चुनाव करीब आने पर बिखरना शुरू होती है और चुनाव आते-आते पूरी तरह बिखरकर गुटों में बदल जाती है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है तो कांग्रेस में कार्यकर्ता ही नहीं हैं। वह नेताओं की पार्टी है।’’ कौशिक ने कहा कि इस बार का चुनाव कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का संदेश लेकर आया है।

वहीं, राज्य में आचार-संहिता लगने का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा है कि आज से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। दमन अत्याचार और विकास के नाम पर ढकोसलों का दौर अब छत्तीसगढ़ में खत्म हो गया है। अब परिवर्तन होगा।

बघेल ने कहा कि किसान, आदिवासी, अनुसूचित जाति, शिक्षक, छात्र, महिलायें, व्यापारी सभी के जीवन में आमूलचूल बदलाव लाने का कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता ने संकल्प लिया है। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर प्रथम चरण में छुटे हुए नक्सल प्रभावित विधानसभा सीटों को शामिल करने की मांग की है।

चुनाव कार्यक्रम पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने कहा है कि पांच राज्यों में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में चुनाव होंगे, इसलिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) इसका स्वागत करती है। पार्टी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है और पार्टी का हर कार्यकर्ता इस चुनावी रण में उतरने को उत्साहित है।

जोगी ने कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से उनकी पार्टी भाजपा सरकार को अतिशीघ्र राज्य से उखाड़ फेकेगी।राज्य में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट हैं। जिनमें से 10 अनुसूचित जाति के लिए तथा 29 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। राज्य में वर्ष 2003 से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस चुनाव में राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

भारतब्लॉग: महिलाओं के प्रति क्रूर मानसिकता मंजूर नहीं

भारतAmit Shah In Khairagarh: 'बीजेपी कभी आरक्षण खत्म नहीं करेगी', छत्तीसगढ़ से बोले गृहमंत्री अमित शाह

भारतRahul Gandhi In Bastar: 'एक झटके से, हिंदुस्तान से हम गरीबी को मिटा देंगे', चुनावी सभा में बोले राहुल गांधी

भारतChhattisgarh PM Modi Rally: ...'मैं काम करने के लिए पैदा हुआ हूं', बस्तर से पीएम मोदी ने कहा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा