लाइव न्यूज़ :

बीजेपी से खफा एकनाथ खड़से मिले शरद पवार से, आज करेंगे महाराष्ट्र CM उद्धव ठाकरे से मुलाकात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 10, 2019 07:46 IST

एकनाथ खड़से ने दावा किया था कि बीजेपी के कुछ विधायक नाराज हैं और वे फिर से कांग्रेस और एनसीपी में लौट सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देखड़से के एक सहयोगी ने दावा किया कि पार्टी द्वारा खड़से से किए जा रहे व्यवहार के कारण ओबीसी नेतृत्व में नाराजगी है खड़से ने शनिवार को पार्टी नेतृत्व को चेतावनी दी कि अगर उनका अपमान जारी रहा तो वे दूसरे विकल्प की तलाश करेंगे.

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से ने सोमवार को दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद खड़से के पार्टी छोड़ने की अटकलों को बल मिला है. विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से खड़से भाजपा के राज्य नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं. खड़से आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे।

पूर्ववर्ती फड़नवीस सरकार में राजस्व मंत्री रहे खड़से को भोसरी में प्लॉट लेने में घपले के के आरोपों के बाद 2016 में इस्तीफा देना पड़ा था. विधानसभा चुनावों में उन्हें मुक्ताईनगर से टिकट नहीं दिया गया था. उनकी बेटी को टिकट दिया गया था, जो हार गईं. विधानसभा चुनावों में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन के बाद पार्टी के कुछ निर्णयों पर 67 वर्षीय नेता ने खुलकर आवाज जताई थी और कहा था नाराज पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे और उनकी बेटी को जानबूझकर हराया गया है.

खड़से के एक सहयोगी ने दावा किया कि पार्टी द्वारा खड़से से किए जा रहे व्यवहार के कारण ओबीसी नेतृत्व में नाराजगी है और दिल्ली के नेताओं से इस पर भी चर्चा की जा सकती है. खड़से ने शनिवार को पार्टी नेतृत्व को चेतावनी दी कि अगर उनका अपमान जारी रहा तो वे दूसरे विकल्प की तलाश करेंगे. पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उनसे मिलकर उन्हें मनाने की कोशिश की थी. लेकिन पवार के साथ मुलाकात से तय हो गया कि वे विफल रहे. सियासी हलकों में कहा जा रहा है कि वे जल्द ही एनसीपी का दामन थाम सकते हैं.

टॅग्स :शरद पवारउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा