दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुराना वीडियो किया ट्वीट, कहा- बहुत खूब महाराज, जो कहा है उसे कर के भी देखो

By रामदीप मिश्रा | Published: July 19, 2020 10:41 AM2020-07-19T10:41:25+5:302020-07-19T10:41:25+5:30

इसी साल ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायको के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। इसके बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई थी।

Digvijay Singh slams on Jyotiraditya Scindia, he tweeted old video of scindia | दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुराना वीडियो किया ट्वीट, कहा- बहुत खूब महाराज, जो कहा है उसे कर के भी देखो

दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है। (फाइल फोटो)

Highlightsदिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर एक नया हमला बोला है।दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वे कांग्रेस में रहते हुए लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार पर प्रहार कर रहे हैं। 

भोपालः वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच ट्विटर पर पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग देखने को मिल रही है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर एक नया हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वे कांग्रेस में रहते हुए लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार पर प्रहार कर रहे हैं। 

दिग्विजय सिंह ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'बहुत खूब महाराज, 'जो कहा है उसे कर के भी देखो'। आपकी कथनी और करनी में इतना अंतर होगा हमें उम्मीद नहीं थी।' सिंधिया अपनी लोकसभा की स्पीच में अटल बिहारी वाजपेयी के उस कथन का जिक्र कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी और जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी, मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र रहना चाहिए।  

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के 'टाइगर अभी जिंदा है' वाले बयान पर जवाबी हमला किया था। उन्होंने कहा था कि 'एक जंगल में एक ही शेर रहता है'। इसके अलावा, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने अपने अतीत को याद करते हुए कहा था कि जब शेरों का शिकार प्रतिबंधित नहीं था, तब वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया के साथ शेरों का शिकार किया करते थे।

सिंधिया ने कांग्रेस पर अपना एवं अपने समर्थकों की छबि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा था, 'कांग्रेस को मैं पूर्ण रुप से जवाब दूंगा और इसमें कोई दो राय नहीं है। पर अभी इतना ही कहना चाहता हूं मैं, खासकर कमलनाथ जी को और दिग्विजय सिंह जी को कि 'टाइगर अभी जिंदा है'।' 

गौरतलब है कि इसी साल ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायको के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। इसके बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई थी और एक बार फिर शिवराज सिंह सरकार बनी। ज्योतिरादित्य सिंधिया का बीजेपी में जाने के बाद से कांग्रेस लगातार हमलावर है। वह कोई मौका नहीं छोड़ रही।  

Web Title: Digvijay Singh slams on Jyotiraditya Scindia, he tweeted old video of scindia

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे