लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः अनुराग ठाकुर से प्रचार कराने की मांग बढ़ी, आयोग ने किया है बैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 19:40 IST

निर्वाचन आयोग ने ठाकुर का नाम भगवा पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का आदेश दिया है। दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग के नोटिस का भाजपा कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के बीच ठाकुर की लोकप्रियता में बमुश्किल कोई प्रभाव पड़ेगा।दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनसे प्रचार कराने की मांग बढ़ी है।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे पार्टी के कई उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से प्रचार कराने की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, निर्वाचन आयोग ने ठाकुर का नाम भगवा पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का आदेश दिया है। दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। चुनाव आयोग ने विवादित बयानों को लेकर ठाकुर को और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दोनों नेताओं को बैन कर दिया है।

पार्टी के सूत्र ने कहा कि चुनाव आयोग के नोटिस का भाजपा कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के बीच ठाकुर की लोकप्रियता में बमुश्किल कोई प्रभाव पड़ेगा। इसके उलट, दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनसे प्रचार कराने की मांग बढ़ी है।

पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘कई विधानसभा क्षेत्रों से उनके द्वारा प्रचार करने की मांगें प्राप्त हुई हैं।’’ अगले कुछ दिनों में 12 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में ठाकुर के प्रचार करने का कार्यक्रम है। इस बीच, आयोग द्वारा बुधवार को जारी बयान के अनुसार, ठाकुर और वर्मा का नाम भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से तत्काल प्रभाव से अगला आदेश जारी होने तक हटाने को कहा गया है।

निर्वाचन नियमों के मुताबिक, किसी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नेताओं के प्रचार का खर्च संबद्ध पार्टी के चुनाव प्रचार के खर्च में शामिल होता है। जबकि स्टार प्रचारकों की सूची से इतर नेताओं के प्रचार पर होने वाले व्यय को उम्मीदवार के चुनावी खर्च में शामिल किया जाता है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअनुराग ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा