लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः तीरथ सिंह रावत ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2021 19:45 IST

गढ़वाल के कलगीखल विकासखंड के सीरों में नौ अप्रैल 1964 को जन्मे तीरथ सिंह रावत छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। वह हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।रावत को मुख्यमंत्री बनाए जाने का भाजपा नेतृत्व को फैसला चौंकाने वाला रहा।मुख्यमंत्री पद की दौड़ में धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट और अनिल बलूनी के नामों की चर्चा थी।

देहरादूनः तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी।

राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि, रावत ने अकेले शपथ ली और उनके मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में दिल्ली से आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने तीरथ सिंह को शुभकामनाएं दीं और कहा कि एक-दो दिन में उनके मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा।

मंत्रिमंडल का विस्तार भी एक-दो दिन में हो जाएगा

उन्होंने कहा, '' आज तीरथजी ने शपथ ले ली है। उनके z।'' सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में विकास की मजबूत आधारशिला रखी जा चुकी है और अब इस पर भव्य इमारत बननी है।

सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे

उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तराखंड में पूर्ववर्ती त्रिवेंद रावत सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे और बाकी बचे एक साल में जनता के लिए बेहतर काम करेंगे। इससे पहले तीरथ सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल के सामने अपनी सरकार के गठन का दावा पेश किया। उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के फिलहाल 56 विधायक हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा। रावत के शपथ लेने के तत्काल बाद मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर तीरथ सिंह रावत को बधाइयां। उनके पास वृहद प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।’’

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के करीबी माने जाने वाले तीरथ सिंह रावत प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथा प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। विधायक दल के नेता के रूप में रावत के नाम की घोषणा के बाद प्रदेश मुख्यालय में उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की। नेता चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह मिलजुल कर और सबको साथ लेकर काम करेंगे।

टॅग्स :तीरथ सिंह रावतउत्तराखण्डनरेंद्र मोदीत्रिवेंद्र सिंह रावतभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा