लाइव न्यूज़ :

डाटा लीक मामला: प्रधानंमंत्री मोदी के बचाव में उतरा पीएमओ, कहा- राहुल गांधी की तकनीकि जानकारी कम

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 25, 2018 16:20 IST

राहुल पर निशाना साधते हुए पीएमओ ने कहा कि यह सब लोगों का इस मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 मार्च। फेसबुक डेटा लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय बचाव में उतरा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएमओ ने कहा है कि, कांग्रेस और राहुल गांधी को तकनीक की जानकारी नहीं है। राहुल पर निशाना साधते हुए पीएमओ ने कहा कि यह सब लोगों का इस मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए किया गया है।

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने पीए मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा था, नमस्कार... मेरा नाम नरेंद्र मोदी है। मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं। जब आप मेरी आधिकारिक एप्प के लिए साइन अप करते हैं तो मैं आपका सारा डाटा अपने अमेरिकी कंपनियों के दोस्तों को देता हूं। 

इतना ही नहीं राहुल गांधी ने इस बात के लिए मीडिया पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने इस ट्वीट के आखिर में कहा, मैं मीडिया को भी धन्यवाद देता हूं। जो हमेशा से इस खबर को दबाने के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले डाटा लीक मामले में राहुल गांधी नें मोदी सरकार पर ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा था कि, 39 भारतीयों की मौत के मामले में मोदी सरकार द्वारा कहे गए झूठ से उनकी जमकर किरकिरी हो रही है और यह उनके लिए एक बड़ी समस्या है। इसके लिए सरकार ने समाधान खोजा है कि चोरी हुए डाटा की सेवाएं कांग्रेस ने ली है।राहुल गांधी ने कहा था कि, डाटा चोरी की सेवाएं लेने का मामला सरकार द्वारा मीडिया में उछाला जाता है और राडार से 39 भारतीयों की मौत का मुख्य मुद्दा पूरी तरह साफ हो जाता है। सरकार 39 भारतीयों की मौत के मामले को दबाने के लिए डाटा चोरी का मामला उछाल रही है।

 

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीमोदी सरकारफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा