निजामाबाद का नाम 'अशुभ' है और इसका नाम बदल कर इन्‍दूर किया जाना चाहिएः भाजपा सांसद

By भाषा | Published: August 20, 2019 05:55 PM2019-08-20T17:55:40+5:302019-08-20T17:55:40+5:30

जिले का मूल नाम इन्दूर था जो राजा इंद्रदत्त के नाम पर था जिन्होंने पांचवीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन किया था। अरविंद ने कहा, "लोग मांग कर रहे हैं कि इसका नाम बदलकर अब इन्दूर कर दिया जाए। मैंने लोगों से कहा कि हम बदलने की कोशिश करेंगे।’’ 

D Arvind, BJP MP from Nizamabad in Telangana: People of Nizamabad are demanding to re-name Nizamabad as Indur. | निजामाबाद का नाम 'अशुभ' है और इसका नाम बदल कर इन्‍दूर किया जाना चाहिएः भाजपा सांसद

इन्दूर का नाम हिंदुस्तान से संबंधित है और यह ‘‘इंडिया’’ की तरह 'इंड' से शुरू होता है।

Highlightsइसका नाम हैदराबाद के पूर्व शासक "निज़ाम" के नाम पर रखा गया था।अरविंद ने मुख्यंत्री के चंद्रशेखर राव की पुत्री और टीआरएस उम्मीदवार कविता को पराजित किया था।

भाजपा सांसद डी अरविंद ने मंगलवार को कहा कि निजामाबाद का नाम 'अशुभ' है और इसका नाम बदल कर इन्‍दूर किया जाना चाहिए जो इसका पुराना नाम था।

अप्रैल में हुए आम चुनाव में अरविंद ने मुख्यंत्री के चंद्रशेखर राव की पुत्री और टीआरएस उम्मीदवार कविता को पराजित किया था। भाजपा नेता ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग भी नाम में परिवर्तन चाहते हैं। सांसद ने पीटीआई से कहा कि इसकी आवश्यकता है क्योंकि यह शहर और जिला दोनों रूप में सभी पहलुओं से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है।

इसका नाम हैदराबाद के पूर्व शासक "निज़ाम" के नाम पर रखा गया था। उन्होंने एक दिन पहले भी एक कार्यक्रम में यह मांग की थी। उन्होंने कहा कि यह नाम (निज़ामाबाद) बहुत अशुभ हो गया है और उन्होंने लोगों की भावना व्यक्त की है। इन्दूर का नाम हिंदुस्तान से संबंधित है और यह ‘‘इंडिया’’ की तरह 'इंड' से शुरू होता है।

यह एक शुभ और राष्ट्रवादी नाम है। जिले की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यहां से लगभग 175 किलोमीटर दूर निजामाबाद (निजाम-ए-आबादी) का नाम हैदराबाद के निजाम आसफ जही पर आधारित है जिन्होंने 18 वीं शताब्दी में दक्कन पर शासन किया था।

जिले का मूल नाम इन्दूर था जो राजा इंद्रदत्त के नाम पर था जिन्होंने पांचवीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन किया था। अरविंद ने कहा, "लोग मांग कर रहे हैं कि इसका नाम बदलकर अब इन्दूर कर दिया जाए। मैंने लोगों से कहा कि हम बदलने की कोशिश करेंगे।’’ 

Web Title: D Arvind, BJP MP from Nizamabad in Telangana: People of Nizamabad are demanding to re-name Nizamabad as Indur.

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे